IAS की सैलरी कितनी होती है | जानिए, जिला कलेक्टर की सैलरी कितनी होती है [2024]

IAS यानी जिला कलेक्टर का पद देश के सबसे बड़े पदों में से एक होता है और इसका पास पावर (जिम्मेदारियां) भी काफी ज्यादा होता है। ऐसे में जाहिर से बात है IAS की सैलरी भी काफी अधिक होगी। आज के इस ब्लॉग पोस्ट में मैं आपको IAS की सैलरी कितनी होती है के बारे में बताऊंगा।

अगर आप भी इसके बारे में जानने के लिए आए हैं, तो फिर आपको इस ब्लॉग पोस्ट को शुरू से आखिर तक जरूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इसमें मैने डिटेल्ड में जिला कलेक्टर के सैलरी के बारे में बताया है। साथ ही इसकी सैलरी से जुड़े कुछ अन्य जरूरी चीजों के बारे में भी चर्चा किया है।

तो चलिए दोस्तों अब ज्यादा वक्त गंवाए बिना जिला कलेक्टर की सैलरी कितनी होती है के बारे में जानते हैं।

IAS की सैलरी कितनी होती है?

IAS अधिकारियों की सैलरी अलग अलग कारकों पर निर्भर करती है, जैसे पोजीशन, एस्पिरियंस और कार्यक्षेत्र। IAS अधिकारियों की शुरुआती सैलरी लगभग 56,100 रुपये प्रति माह होती है, जो कि 7वें वेतन आयोग के अनुसार है।

इसके अलावा, उन्हें कई प्रकार के भत्ते भी मिलते हैं, जैसे कि आवास भत्ता, यात्रा भत्ता, चिकित्सा भत्ता और अन्य भत्ते। जैसे-जैसे IAS अधिकारी अपने करियर में आगे बढ़ते हैं, अनुभव बढ़ता जाता है इसी के अनुसार उनकी सैलरी भी बढ़ती है।

उदाहरण के लिए, एक सचिव स्तर के IAS अधिकारी की सैलरी 1,00,000 रुपये से अधिक हो सकती है। इसके अलावा, IAS अधिकारियों को कई प्रकार की सुविधाएं भी मिलती हैं, जैसे सरकारी आवास, वाहन और अन्य सेवाएं, जो उनके टोटल पैकेज को और भी अधिक बना देता है।

5 साल बाद आईएएस की सैलरी कितनी होती है?

5 साल बाद, एक IAS अधिकारी की सैलरी ₹96,134 से लेकर ₹1,07,618 तक होती ही। बता दें कि इसमें आईएएस को मिलने वाले भत्ते भी शामिल है। उच्च पदों पर पहुंचने पर, जैसे कि उप सचिव या सचिव स्तर, उनकी सैलरी और भी ज्यादा बढ़ जाती है, जो 1,00,000 रुपये से 1,50,000 रुपये प्रति माह तक होती है।

यह भी पढ़ें: IAS बनने के लिए Subject कौनसा चुनें?

IAS Salary After 10 Years

IAS एक सरकारी पद है, इसलिए समय के साथ साथ इसकी सैलरी में भी अच्छा खासा बढ़ावा होता है। 10 वर्षों बाद एक IAS की सैलरी 1,11,896 से 1,24,504 रुपए प्रति माह तक होती है।

अगर 10 वर्ष से अधिक हो जाते है, तो सैलरी और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

IAS की तैयारी में कितना खर्च आता है?

IAS की तैयारी में होने वाला खर्च अलग अलग कारकों पर निर्भर करता है, जैसे स्टडी मैटेरियल, कोचिंग फीस और रहने का व्यवस्था। हालांकि औसतन खर्च 1 से 2 लाख हो सकता है। इसमें कोचिंग का फीस भी इंक्लूडेड है।

लेकिन, अगर आप घर से दूर किराए पर रहकर UPSC की तैयारी करते हैं, तो आपको घर किराया जैसे खर्चे भी उठाने होते है। इस स्थिति में खर्च और भी ज्यादा बढ़ जाता हैं जो कि 2 से 3 लाख तक जा सकता है। साथ ही आप जिस जगह दे IAS की तैयारी करते हैं, उस जगह के हिसाब से भी खर्च में बदलाव देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: DSP कैसे बनें?

1 साल में कितने IAS बनते हैं?

बासवान समिति की सिफारिश के चलते देश में हर साल 180 IAS अफसरों की नियुक्ति की जाती है। आईएएस के लिए खाली पदों की संख्या इससे ज्यादा नहीं बढ़ाई जाती है। क्योंकि, ज्यादा अफसरों की नियुक्ति होने से मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में उम्मीदवारों को प्रशिक्षण देना मुश्किल हो जाएगा।

बता दें कि लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन वह स्थान है जहां देश के सभी उम्मीदवारों को IAS के लिए ट्रेनिंग दिया जाता है।

एक जिले में कितने IAS होते हैं?

आमतौर पर एक जिले में 1 से 6 IAS होते हैं। हालांकि यह संख्या सभी जिलों में एक जैसा नहीं होता है। बल्कि जिले ने रहने वाले लोगों की संख्या, जिले का शहरीकरण, नीतियों आदि पर IAS की संख्या निर्भर करता है।

यह भी पढ़ें: 12th के बाद पुलिस कैसे बने?

IAS की नौकरी कितने साल की होती है?

IAS की नौकरी की अवधि किसी विशेष समय सीमा के लिए निर्धारित नहीं की जाती है। एक बार IAS अधिकारी बन जाने के बाद, वे अपनी सेवा जीवन भर के लिए जारी रख सकते हैं, जब तक कि वे उनका रिटायरमेंट का उम्र नहीं आ जाता।

उम्मीदवार जब 60 वर्ष का होता है, तब उसको IAS के पद से रिटायर कर दिया जाता है। सिर्फ IAS ही नहीं बल्कि सभी सरकारी जॉब कर रहे अधिकारियों को 60 वर्ष की आयु में ही रिटायरमेट दिया जाता है।

FAQs:

1. IAS की 1 महीने की सैलरी कितनी होती है?

शुरुआत में IAS की 1 महीने की सैलरी 56,100 होती है, जो कि बाद में अनुभव के साथ बढ़ जाता है और 1 से 2 लाख या इससे भी ज्यादा तक पहुंच जाता है।

2. IAS का पुराना नाम क्या था?

IAS (Indian Administrative Service) का पुराना नाम Imperial Civil Service (ICS) था। ICS का गठन ब्रिटिश शासन के दौरान किया गया था।

निष्कर्ष

तो दोस्तों इस ब्लॉग पोस्ट में आपको मैने विस्तार से IAS की सैलरी कितनी होती है के बारे में बताया। यदि अभी भी आपके मन में IAS या IAS की सैलरी से जुड़ा कोई सवाल होगा, तो आप कॉमेंट करके बता सकते हैं। कॉमेंट के जरिए ही हम आपके सभी सवालों का जवाब दे देंगे।

साथ ही इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर करके हमारे व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप में जरूर जुड़ें। जहां हम ऐसे ही पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

Leave a comment