Honda Shine 100 vs Shine 100 DX – जानिए कौन सी बाइक है आपके लिए Perfect!

Honda Shine 100 vs Shine 100 DX: होंडा ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय Shine सीरीज़ की एक नई बाइक पेश की है – Shine 100 DX, जो Shine 100 का थोड़ा अपग्रेडेड (Upgraded) और प्रीमियम वर्जन मानी जा रही है। Shine 100 पहले से ही एक भरोसेमंद और किफायती कम्यूटर बाइक के रूप में जानी जाती है, लेकिन अब Shine 100 DX उन लोगों के लिए एक नया विकल्प बनकर आई है जो थोड़े ज्यादा स्टाइल और फीचर्स की तलाश में हैं।

अगर आप भी इन दोनों बाइकों में से किसी एक को खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज के इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि Shine 100 और Shine 100 DX में क्या अंतर है, और आपके लिए कौन सी बाइक ज्यादा बेहतर साबित हो सकती है।

Honda Shine 100 vs Shine 100 DX में कौन है बेहतर

Design:

Honda Shine 100 और Shine 100 DX के डिजाइन में सबसे पहला बड़ा अंतर ग्राफिक्स का है। Shine 100 DX में स्पोर्टी बॉडी ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो इसे ज्यादा यूथफुल और मॉडर्न बनाते हैं। वहीं Shine 100 का लुक सिंपल और क्लासी है, जो अधिकतर बूढ़े राइडर्स को पसंद आता है।

Shine 100 DX में 10 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, जबकि Shine 100 में 9 लीटर का टैंक दिया गया है। इससे DX वर्जन थोड़ा भारी और बड़ा नजर आता है। वहीं, Shine 100 DX में LCD डिजिटल मीटर कंसोल दिया गया है, जबकि Shine 100 में सिर्फ एनालॉग डिस्प्ले मिलता है।

इसके अलावा, Shine 100 DX में इंजन ब्लैक-आउट फिनिश, हेडलाइट काउल पर क्रोम गार्निश और कुछ अन्य विज़ुअल एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो इसे एक प्रीमियम टच देते हैं। Shine 100 का कर्ब वेट 99 किलोग्राम है, जबकि Shine 100 DX का वजन 103 किलोग्राम है।

Engine and Performance:

दोनों बाइकों में एक जैसा ही इंजन दिया गया है – 98.98cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन, जो 7.28 bhp की पावर और 8.04 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है और रोजाना के उपयोग के लिए पर्याप्त परफॉर्मेंस देता है।

माइलेज की बात करें तो Shine 100 कंपनी के अनुसार 65 KMPL तक का माइलेज देती है। Shine 100 DX का माइलेज थोड़ा कम हो सकता है, क्योंकि इसका वजन थोड़ा अधिक है, लेकिन यह भी 60 KMPL के आसपास रहेगा।

Suspension and Braking System

Shine 100 और Shine 100 DX दोनों में ही आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे ड्यूल शॉक्स सस्पेंशन सेटअप मिलता है। दोनों बाइकों में फ्रंट और रियर ड्रम ब्रेक्स के साथ कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) की सुविधा दी गई है। व्हील साइज भी एक जैसा है – दोनों में 17-इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं।

Shine 100 या Shine 100 DX – कौन सी लें?

अगर आप एक सरल, भरोसेमंद और ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक चाहते हैं, तो Shine 100 आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। यह उन लोगों के लिए है जो सादगी और एफिशिएंसी को प्राथमिकता देते हैं।

लेकिन अगर आप थोड़ा स्टाइलिश लुक, डिजिटल फीचर्स और ज्यादा प्रीमियम फील वाली बाइक चाहते हैं, तो Shine 100 DX आपके लिए सही रहेगा। हालांकि इसकी कीमत Shine 100 से थोड़ी अधिक होगी।

Leave a comment