BAMS के लिए NEET में कितने मार्क्स चाहिए (2024)

BAMS के लिए NEET में कितने मार्क्स चाहिए: NEET भारत में सबसे ज्यादा किए जाना वाला मेडिकल टेस्ट या परीक्षा बन गया है। नीट करने के बाद ही स्टूडेंट्स को मेडिकल फील्ड में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान होता है। 

जैसे की MBBS, BAMS, BDS, AIIMS आदि। आज के इस लेख में हम आपको केवल BAMS के बारे में बताएंगे। यानी की बीएएमएस के लिए नीट में कितने अंक चाहिए? यदि आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो इस लेख को आखिर तक जरूर पढ़ें।

BAMS के लिए NEET में कितने मार्क्स चाहिए?

BAMS के लिए नीट में प्रत्येक वर्ष अलग-अलग नंबर निर्धारित किए जाते है और सभी केटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए भी नंबर भी अलग-अलग होते है। इसमें हमेशा उतार चढ़ाव देखने को मिलता है। यानी कभी कम नंबरों की जरूरत होती है, तो कभी ज्यादा। 

जनरली दोस्तों, यदि आपको सरकारी कॉलेज से BAMS करना है तो आपको नीट में 425 से 540 या इससे ज्यादा मार्क्स लाने होंगे और अगर प्राइवेट कॉलेज से इस कोर्स को करना चाहते हैं तो आपको 100 से 300 तक मार्क्स लाने होंगे। 

इतने मार्क्स में आपको कोई प्राइवेट कॉलेज मिल जायेगा। लेकिन यदि आपका मार्क्स अत्यधिक कम रहा तो आपको अधिक फीस भी देना पड़ सकता है। नीचे इस बारे में कैटेगरी वाइस जानकारी दिया गया है:

  • जनरल कैटेगरी: यदि आप जनरल कैटेगरी से हैं और BAMS कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो NEET परीक्षा में कम से कम 540 अंक लाने होंगे ताकि आपको अच्छा सा सरकारी कॉलेज मिल सके।
  • OBC कैटेगरी: OBC कैटेगरी के उम्मीदवारों को BAMS सरकारी कॉलेज में एडमिशन के लिए NEET परीक्षा में कम से कम 500 अंक प्राप्त करने होंगे।
  • SC कैटेगरी: SC कैटेगरी के उम्मीदवारों को BAMS में एडमिशन के लिए NEET परीक्षा में कम से कम 425 अंक और 1,75,000 के अंदर रैंक लानी होगी ताकि अच्छा सरकारी कॉलेज मिल सके।
  • ST कैटेगरी: ST कैटेगरी के उम्मीदवारों को BAMS में एडमिशन के लिए NEET परीक्षा में 450 से 500 के बीच अंक लाने होंगे और 1,75,000 के अंदर रैंक लानी होगी ताकि सरकारी कॉलेज मिल सके। 

यह भी पढ़ें: MBBS के लिए NEET में कितने मार्क्स चाहिए? 

दिल्ली में BAMS गवर्नमेंट कॉलेज के लिए कितने मार्क्स चाहिए?

जैसा की हमने आपको शुरू में बताया था की BAMS हेतु आवश्यक स्कोर हर वर्ष बदलते रहता है। ऐसे में दिल्ली में BAMS केई सरकारी कॉलेज में प्रवेश हेतु आवश्यक NEET स्कोर भी हर वर्ष बदलता रहता है और यह कटऑफ मार्क्स पर निर्भर करता है जो अलग-अलग हो सकता है। 

सामान्य तौर पर, जनरल कैटेगरी के लिए 500 से 540+ अंक लाने की आवश्यकता हो सकती है, जबकि OBC, SC और ST कैटेगरी के लिए कटऑफ थोड़ी कम हो सकती है। 

कटऑफ मार्क्स की सही जानकारी के लिए संबंधित वर्ष की काउंसलिंग अधिसूचनाओं और ऑफिशियल वेबसाइटों को आपको देखना चाहिए। वहां आपको इस बारे में Updated और सही जानकारी मिल जाएगी। 

क्या BAMS NEET पर आधारित है?

जी हाँ, BAMS (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी) कोर्स में प्रवेश के लिए NEET का स्कोर बहुत ही ज्यादा अनिवार्य है। NEET परीक्षा के माध्यम से ही अलग अलग आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों, खासकर सरकारी कॉलेजों में आपको प्रवेश मिल सकता है। 

इसका मतलब है कि यदि आप BAMS कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो आपको NEET परीक्षा देनी होगी और उसमें एक निर्धारित कटऑफ स्कोर प्राप्त करना होगा। हांलकी एक बाद इसमें एडमिशन होने के बाद आपका कोर्स और सिलेब्स पूरी तरह से बदल जाता है, यह नीट के जैसे नहीं रहता। 

यह भी पढ़ें: Top Medical Colleges For NEET Students in India

NEET परीक्षा में BAMS के लिए अच्छा स्कोर कैसे प्राप्त करें

NEET परीक्षा में BAMS के लिए अच्छा स्कोर प्राप्त करने के लिए आपको निम्नलिखित चीजों को ध्यान में रखना होगा:

1. समय प्रबंधन: एक टाइम टेबल बनाएं और सभी सब्जेक्ट्स को समान रूप से समय दें। सुनिश्चित करें कि आप हर विषय के सभी महत्वपूर्ण टॉपिक्स को कवर कर रहे हैं।

2. NCERT की किताबें: NEET के सिलेबस के लिए NCERT की किताबें बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं, विशेष रूप से बायोलॉजी, केमिस्ट्री और फिजिक्स के लिए। इन्हें अच्छी तरह से आपको पढ़ना चाहिए।

3. रोजाना पढ़ाई करें: रोज़ाना पढ़ाई के लिए नियमित समय निर्धारित करें और उसे सख्ती से पालन करें। नियमित अध्ययन से आपको चीजें ज्यादा समय तक याद रहेगा और अच्छे से समझ आ सकेगा। 

4. प्रैक्टिस टेस्ट और मॉक टेस्ट: समय निकालकर हफ्ते में एक बार प्रैक्टिस टेस्ट और मॉक टेस्ट जरूर दें। इससे आपको अपनी प्रगति का अंदाजा लग सकेगा और परीक्षा के पैटर्न को भी आप आसानी से समझ सकेंगे। 

5. रिवीजन करें: एक बार पढ़ने या याद करने के बाद उस टॉपिक को छोड़ें नहीं बल्कि समय समय पर उसका रिवीजन भी करें। इससे आपको चीजें लम्बे समय तक याद रहेगा। 

6. प्रश्नपत्र हल करें: पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को सही तरीके से हल करें। इससे आपको प्रश्नों के प्रकार और परीक्षा के पैटर्न का काफी अच्छा अंदाजा होगा साथ ही स्पीड भी बढ़ेगा। 

7. कमजोर क्षेत्रों पर ध्यान दें: अपने कमजोर विषयों और टॉपिक्स की पहचान करें और उन पर विशेष रूप से ध्यान दें। 

8. Health का ध्यान रखें: परीक्षा की तैयारी के दौरान अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। पर्याप्त नींद लें, पौष्टिक आहार खाएं और तनाव को कम करने के लिए योग या ध्यान करें।

9. कोचिंग जाएं: यदि आवश्यक हो, तो एक अच्छे कोचिंग संस्थान से प्रवेश लें या ऑनलाइन संसाधनों का उपयोग करें। ताकि आपको पढ़ाई अच्छे तरीके से हो सके। 

10. सकारात्मक मानसिकता: अपनी मानसिकता सकारात्मक रखें और आत्मविश्वास बनाए रखें। कठिनाइयों का सामना करें और हार न मानें।

इन बातों को ध्यान में रखकर यदि आप NEET की तैयारी करते हैं तो आपको NEET की परीक्षा में अच्छा स्कोर प्राप्त होगा और BAMS कोर्स में प्रवेश के अपने सपने को साकार भी आप कर सकते हैं।

क्या मैं नीट में 400 अंकों के साथ बीएएमएस प्राप्त कर सकता हूं

नीट में 400 अंकों के साथ बीएएमएस के लिए सरकारी कॉलेज प्राप्त करने की संभावना इस बात पर निर्भर करती है कि आप किस राज्य से आवेदन कर रहे हैं और उस राज्य में आरक्षित कोटा (जैसे SC/ST/OBC) में आते हैं या नहीं।

अलग-अलग राज्यों में और श्रेणियों में कटऑफ अंक भी अलग-अलग होते हैं। आम तौर पर, 400 अंक एक मध्य स्तर का स्कोर माना जाता है, और इससे बीएएमएस के लिए सरकारी कॉलेज मिलने की संभावना है, खासकर यदि आप आरक्षित श्रेणी में आते हैं।

हालांकि, सामान्य श्रेणी (General category) में इसके लिए कटऑफ उच्च हो सकता है। 

यह भी पढ़ें: NEET का Exam कैसे होता है?

क्या मुझे NEET में 300 अंकों के साथ BAMS मिल सकता है?

जी हां दोस्तों, आपको NEET में 300 अंको के साथ BAMS के लिए प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन मिल सकता हैं। 300 अंको के साथ सरकारी कॉलेज में एडमिशन नहीं लिया जा सकता।

क्या मैं नीट में 200 अंकों के साथ बीएएमएस प्राप्त कर सकता हूं

200 अंको के साथ एक प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन लेना मुस्किल हो जाता है, तो सरकारी कॉलेजों में तो भूल ही जाइए। आप चाहें किसी भी कैटिगरी के हो, आपको 200 अंको के साथ BAMS हेतु सरकारी कॉलेज नहीं मिलेगा। हांलाकी आप अधिक पैसा देकर प्रोवेट कॉलेज में प्रवेश ले सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: BSC Nursing Course Details in Hindi

FAQs: 

1. सरकारी कॉलेज में बीएएमएस के लिए नीट में कितने अंक चाहिए?

450 से 540 या इससे अधिक अंको के साथ आप अच्छे से सरकारी कॉलेज में बीएएमएस के लिए प्रवेश ले सकते हैं। 

2. 720 में से BAMS के लिए NEET में कितने अंक चाहिए?

720 में से BAMS के लिए NEET में सरकारी और प्राइवेट दोनो को देखें तो सरकारी कॉलेज में 450 से 540 और प्रॉवेट कॉलेज के लिए 100 से 300 मार्क्स। 

निष्कर्ष (BAMS के लिए NEET में कितने मार्क्स चाहिए)

तो दोस्तों, इस पोस्ट में हमने आपको BAMS के लिए NEET में कितने मार्क्स चाहिए के बारे में विस्तार से बताया है। उम्मीद करता हूं की आपको इस लेख से काफी कुछ नया जानने को मिला होगा। मेरी हमेशा से यही कोशिश रहा है, की 

मैं अपने Users को सही और सटीक जानकारी प्रदान करूं। ताकि उनको अपने कैरियर से संबंधित डिसीजन लेने में कोई दिक्कत न हो और वो अपने लिए सही कैरियर विकल्प चुन सके। दोस्तों अगर आपके मन में अभी भी कुछ सवाल या संदेह होगा, 

तो आप हमसे कॉमेंट के जरिए इस बारे में बात कर सकते हैं। साथ ही इसी तरह की हेलफुल कंटेंट के लिए हमारे साथ Whatsapp Group पर जुड़ भी सकते हैं और इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें ताकि वे भी BAMS के लिए NEET में कितने मार्क्स चाहिए के बारे में जान सके। 

इन्हें भी पढ़ें:

Leave a comment