डी फार्मा कितने साल का होता है | D Pharma Course Duration in Hindi (2024)

D Pharma का पूरा नाम Diploma in Pharmacy होता है। यदि आप डी फार्मा करना चाहते हैं तो आपको यह जरूर जानना चाहिए की डी फार्मा कितने साल का होता है? 

आज के इस पोस्ट में हम आपको डी फार्मा कोर्स की अवधि और इसके बारे में कुछ Basic Details जानेंगे। ताकि यदि आप इस कोर्स को करना चाहते होंगे तो आपको ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़े।

डी फार्मा की फीस, सैलरी, योय्यता, एग्जाम, प्रवेश प्रक्रिया आदि सभी चीजों के बारे में इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे। तो चलिए दोस्तों अब बिना देरी किए जानते हैं की डी फार्मा कितने साल का होता है? 

डी फार्मा कितने साल का होता है? 

डिप्लोमा इन फार्मेसी दो साल का कोर्स होता है। यह कोर्स उन छात्रों के लिए है जो फार्मेसी के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं। इस कोर्स को करने के बाद, छात्र फार्मासिस्ट के रूप में काम कर सकते हैं और वे मेडिकल शॉप, हॉस्पिटल या फार्मास्युटिकल कंपनियों में नौकरी कर सकते हैं।

डी फार्मा की 2 साल की फीस कितनी होती है?

डी फार्मा (डिप्लोमा इन फार्मेसी) की फीस कॉलेज और राज्य के हिसाब से अलग-अलग होती है। सरकारी कॉलेजों में फीस प्राइवेट कॉलेजों की तुलना में काफी कम होती है। आमतौर पर, सरकारी कॉलेजों में डी फार्मा की 2 साल की कुल फीस ₹10,000 से ₹50,000 के बीच हो सकती है। 

वहीं, प्राइवेट कॉलेजों में यह फीस ₹50,000 से ₹2,00,000 या उससे अधिक भी हो सकती है। इस बारे में अधिक सटीक जानकारी के लिए, आप जिस कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं, उसकी वेबसाइट देख सकते हैं या सीधे कॉलेज में जाकर वहां के प्रोफेसर या स्टूडेंट्स से संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: ITI Electrician Course कितने साल का होता है?

D फार्मा करने से क्या होता है?

D फार्मा करने के कई फायदे और कैरियर अवसर होते हैं। जैसे की –

  1. फार्मासिस्ट के रूप में रोजगार: D फार्मा करने के बाद आप एक फार्मासिस्ट बनकर सरकारी या निजी अस्पतालों, क्लीनिकों और फार्मेसियों में नौकरी कर सकते हैं।
  2. खुद का फार्मेसी खोलना: D फार्मा करने के बाद आप अपनी खुद की फार्मेसी या मेडिकल स्टोर भी आसानी से खोल सकते हैं, क्योंकि इस कोर्स के बाद आपको ड्रग लाइसेंस प्राप्त करने का अधिकार मिलता है।
  3. फार्मास्युटिकल कंपनियों में नौकरी: फार्मास्युटिकल कंपनियों में उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण और विपणन में विभिन्न पदों पर नौकरी के अवसर मिलते हैं।
  4. क्लीनिकल रिसर्च: क्लीनिकल रिसर्च संगठनों में D फार्मा ग्रेजुएट्स के लिए भी कई अवसर होते हैं।
  5. स्वास्थ्य देखभाल और परामर्श: आप स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों और परामर्शदात्री के रूप में काम कर सकते हैं, जहां आप मरीजों को दवाइयों के सही उपयोग और संभावित साइड इफेक्ट्स के बारे में सलाह दे सकते हैं।
  6. उच्च शिक्षा के अवसर: D फार्मा के बाद, आप B.Pharm (बैचलर ऑफ फार्मेसी) और M.Pharm (मास्टर ऑफ फार्मेसी) जैसे बड़े बड़े कोर्स भी कर सकते हैं, जिससे आपके करियर के और भी अधिक अवसर खुलते हैं।

डी फार्मा की कितनी सैलरी है?

डी फार्मा (डिप्लोमा इन फार्मेसी) करने के पश्चात मिलने वाली सैलरी कई चीजों पर निर्भर करती है, जैसे कि कार्य क्षेत्र, अनुभव, स्थान और जिस संस्थान या कंपनी में आप काम कर रहे हैं। मुख्य रूप से इसकी शुरुआती सैलरी की सीमा इस प्रकार होती है:

  1. सरकारी नौकरियों में: सरकारी अस्पतालों या स्वास्थ्य केंद्रों में फार्मासिस्ट के रूप में शुरुआत में मासिक वेतन ₹25,000 से ₹40,000 तक हो सकता है।
  2. निजी क्षेत्र में: निजी अस्पतालों, क्लीनिकों और फार्मास्युटिकल कंपनियों में शुरुआती सैलरी ₹15,000 से ₹25,000 प्रति माह के बीच हो सकता है।
  3. स्वयं की फार्मेसी: अगर आप अपनी खुद की फार्मेसी खोलते हैं, तो आपकी कमाई आपके व्यवसाय की सफलता पर निर्भर करेगी। यह प्रारंभिक दिनों में कम हो सकती है लेकिन बाद में बढ़ सकती है।
  4. अन्य कार्य क्षेत्रों में: जैसे मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव, ड्रग इंस्पेक्टर आदि में D फार्मा ग्रेजुएट्स को ₹20,000 से ₹35,000 प्रति माह तक की सैलरी मिल सकती है।

यहां ध्यान देने वाली बात यह है की अनुभव बढ़ने के साथ-साथ सैलरी के भी इजाफा होता है। अतिरिक्त प्रशिक्षण, उच्च शिक्षा और विशेषज्ञता प्राप्त करने से करियर में और भी अच्छे अवसर और उच्च सैलरी मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: MBA कितने साल का होता है?

डी फार्मा में कितने पेपर होते हैं?

डी फार्मा कोर्स आमतौर पर दो साल का होता है, और प्रत्येक साल में अलग-अलग विषयों के पेपर शामिल होते हैं। हालांकि, सटीक विषय और पेपर की संख्या संस्थान और विश्वविद्यालय के अनुसार थोड़ा बहुत भिन्न भिन्न हो सकती है, परन्तु सामान्यतः डी फार्मा के प्रत्येक वर्ष में निम्नलिखित पेपर होते हैं:

पहला वर्ष:

  • फार्मास्युटिक्स-I
  • फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री-I
  • फार्माकोग्नॉसी
  • बायोकैमिस्ट्री और क्लिनिकल पैथोलॉजी
  • ह्यूमन एनाटॉमी और फिजियोलॉजी
  • हेल्थ एजुकेशन और कम्युनिटी फार्मेसी

दूसरा वर्ष:

  • फार्मास्युटिक्स-II
  • फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री-II
  • फार्माकोलॉजी और टॉक्सिकोलॉजी
  • फार्मास्युटिकल जुरिसप्रुडेंस
  • ड्रग स्टोर और बिजनेस मैनेजमेंट
  • हॉस्पिटल और क्लिनिकल फार्मेसी

प्रत्येक पेपर के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षाएं होती हैं। कुल मिलाकर, डी फार्मा के दौरान लगभग 12 से 14 मुख्य विषयों के पेपर होते हैं, जिनमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल हैं। 

कॉलेजों के हिसाब से सिलेबस और पेपर की संख्या में अंतर हो सकते हैं, इसलिए सटीक जानकारी के लिए आपको संबंधित कॉलेज में जाना होगा। 

डी फार्मा की लास्ट डेट कब है?

डी फार्मा हेतु आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जून 2024 है। जो की SC, ST और OBC के सभी उम्मीदवारों के लिए एक समान है। साथ ही ₹500 एप्लीकेशन फीस भी आपको देना होगा। 

यह भी पढ़ें : GNM कितने साल का होता है?

डी फार्मा में एडमिशन कैसे होता है?

डी फार्मा कोर्स के एडमिशन के लिए सबसे पहले विद्यार्थी का योग्यता मानदंड का जांच किया जाता है। फिर उन्हें एप्लीकेशन फॉर्म भरना होता है, जिसमें आवश्यक दस्तावेज और आवेदन शुल्क शामिल होते हैं। कुछ कॉलेजों में एंट्रेंस परीक्षा देना भी अनिवार्य होता है।

उसके बाद कॉलेज द्वारा मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, जिसमें उन विद्यार्थियों का नाम होगा जिनको एडमिशन मिल गया है। मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद, विद्यार्थियों को कॉलेज की फीस जमा करना होगा और उनकी डॉक्यूमेंट्स की वेरिफिकेशन करवाना होगा, ताकि उनका एडमिशन कॉलेज में पूरा हो सके।

FAQs: 

1. D फार्मा करने Ke बाद कौन सी नौकरी मिलती है?

डी फार्मा करने के बाद आपको फार्मासिस्ट की नौकरी मिल सकती है, जिसमें आप फार्मेसी क्षेत्र में दवाओं की वितरण, सलाहकारी सेवाएं और औषधीय जानकारी प्रदान करते हैं।

2. डी फार्मेसी में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?

डी फार्मेसी में पास होने के लिए 45 से 50 फीसदी अंक जरूरी होता है। जो की थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों को मिलाकर है। 

3. क्या आर्ट्स का स्टूडेंट डी-फार्मा कर सकता है?

आर्ट्स स्ट्रीम से 10+2 पास करने वाले छात्रों के लिए डी फार्मा में प्रवेश लेना संभव नहीं है, क्योंकि यह कोर्स फार्मास्युटिकल साइंसेज पर आधारित है और इसके लिए आपको साइंस की नॉलेज होना जरूरी है।  

निष्कर्ष (डी फार्मा कितने साल का होता है)

तो दोस्तों, इस पोस्ट में आपने जाना की डी फार्मा कितने साल का होता है उम्मीद है की आपको इस पोस्ट से काफी कुछ नया जानने और सीखने को मिला होगा। मैने कोशिश किया है की आपको सही और सटीक जानकारी D Pharma Course के बारे में प्रदान करूं। 

लेकिन अगर मेरे से कोई गलती हुआ होगा, तो उसके लिए माफ कीजिएगा और कॉमेंट के उस बारे में जरूर बताएगा। साथ ही यदि आपके मन में कोई सवाल या संदेह हो तो उसे भी कॉमेंट के जरिए हमसे पूछ सकते हैं। आखिर में बस इतना कहूंगा कि इस लेख को शेयर जरूर करें ताकि, 

अन्य लोग भी डी फार्मा कितने साल का होता है के बारे में जान सके और इसी तरह की जानकारी के लिए हमारे साथ व्हाट्सएप पर जुड़ें। 

इन्हें भी पढ़ें:

Leave a comment