LLB की फीस कितनी है: सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में, जानिए (2024)

LLB Ki Fees Kitni Hai 2024: बीते कुछ वर्षों में हायर एजुकेशन का ट्रेंड काफी ज्यादा बदल चुका है। स्टूडेंट्स अब बैचलर्स और मास्टर्स के भिन्न भिन्न कोर्स के बजाय इंटीग्रेटेड कोर्स को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं। LLB करके वकील बनने के लिए इच्छुक छात्र बीए एलएलबी का 5 वर्षीय कोर्स आसानी से कर सकते हैं।

यदि आप भी LLB करने की सोच रहे हैं तो आपको इस पोस्ट को अंत तक अवस्य पढ़ना चाहिए क्योंकि आज हम आपको इस ब्लॉग पोस्ट के जरिए LLB की फीस कितनी है के बारे में बताने वाले हैं। बता दें की अलग अलग राज्य में और अलग अलग कॉलेजों में एलएलबी की फीस भी अलग अलग होती है। 

चलिए दोस्तों अब ज्यादा वक्त गंवाए बिना जाते हैं LLB Course की फीस कितनी है के बारे में। 

LLB की फीस कितनी है? 

LLB (Bachelor of Laws) की फीस अलग अलग कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में अलग-अलग होती है। सरकारी कॉलेजों में यह फीस प्राइवेट कॉलेजों की तुलना में काफी ज्यादा कम होती है। सरकारी कॉलेज में इसकी फीस ₹10,000 से ₹50,000 और प्राइवेट कॉलेजों में इसकी फीस ₹1,00,000 से ₹3,00,000 तक होती है। 

वहीं कुछ बड़े प्राइवेट कॉलेजों में यह फीस और ज्यादा भी हो सकती है। साथ ही फीस के अलावा अन्य खर्चे भी होते हैं। इसके अलावा कॉलेज द्वारा छात्रवृत्ति और कुछ छात्रों को आर्थिक सहायता भी दिए जाते हैं जिससे फीस में थोड़ा बहुत राहत मिलता है। 

बता दें की किसी कॉलेज के फीस के बारे में सटीक जानकारी के लिए आपको उस कॉलेज में जाना चाहिए या फिर कॉलेज के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी आप इस बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

भारत में 3 साल की एलएलबी की फीस कितनी है?

वाइस तो LLB कोर्स ज्यादातर पांच वर्षीय होते है, लेकिन ऐसे छात्र जिन्होंने पहले से ही ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है, उनके लिए यह 3 वर्ष का होता है। भारत में 3 साल की एलएलबी कोर्स की फीस सभी कॉलेजों में अलग अलग होता है। 

बता दें की यह फीस कई कारकों पर निर्भर करता है, जैसे कि कॉलेज का स्थान, उसकी प्रतिष्ठा, उसका प्रकार (सरकारी या प्राइवेट) आदि। आमतौर पर, सरकारी कॉलेजों में 3 साल की एलएलबी की फीस ₹30,000 से ₹1,50,000 प्रति वर्ष तक होता है। 

वहीं, प्राइवेट कॉलेजों में यह फीस ₹3,00,000 से ₹5,00,000 या उससे अधिक भी हो सकता है। बता दें की यह औसतन आंकड़े है, इसलिए एक बार ऑफिशियल सोर्सेज से फीस के बारे में जानकारी जरूर प्राप्त करें।

यह भी पढ़ें: B Ed की फीस कितनी है?

सबसे सस्ता लॉ कॉलेज कौन सा है?

भारत के कुछ सबसे सस्ते लॉ कॉलेज निम्नलिखित है: 

  • National Law University, Delhi
  • National Law University, Jodhpur
  • Gujarat National Law University, Gandhinagar
  • National Law University, Cuttack
  • Maharashtra National Law University, Mumbai
  • Dr Ram Manohar Lohiya National Law University
  • Hidayatullah National Law University, Raipur
  • National Law University and Judicial Academy
  • Tamil Nadu National Law School, Tiruchirappalli
  • Damodaram Sanjivayya

दोस्तो ये कुछ कॉलेज है जो कड़ी कम फीस लेते है। आप इनमे से किसी में LLB कर सकते हैं। बता दें की इस लिस्ट को Studyinfocnter.com से लिया गया है।

LLB के लिए कौन सा सब्जेक्ट बेस्ट है?

आप 12th पास होने के तुरंत बाद ही LLB कर सकते हैं। इसके लिए किसी खास सब्जेक्ट का चुनाव करना अनिवार्य नहीं होता है। आप चाहे आर्ट्स स्ट्रीम से हो या साइंस, मैथ्स, कॉमर्स से हो, आप आसानी से LLB कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: केबिन क्रू कोर्स का फीस कितना है?

एलएलबी करने के लिए कितना खर्च आता है?

LLB करने में होने वाला खर्च कई कारकों पर निर्भर करता है, जैसे कि आप किस कॉलेज या विश्वविद्यालय से यह कोर्स कर रहे है, कॉलेज सरकारी है या प्राइवेट और कॉलेज किस शहर में मौजूद है। सरकारी कॉलेजों में एलएलबी की फीस आमतौर पर काफी कम होती है।

सरकारी कॉलेज ने फीस प्रति वर्ष लगभग ₹10,000 से ₹50,000 तक होती है। वहीं, प्राइवेट कॉलेजों में यह फीस काफी ज्यादा होती है, जो की प्रति वर्ष ₹1 लाख से ₹3 लाख या उससे अधिक हो सकती है। इसके अलावा अगर आप घर से दूर रह कर पढ़ाई कर रहे हैं तो आपके रहने-खाने का खर्च, किताबें और अन्य पढ़ाई लिखाई की सामग्री का खर्च भी शामिल होता है।

जिससे कुल खर्च काफी ज्यादा बढ़ सकता है। कुल मिलाकर, एलएलबी करने का कुल खर्च आपके कॉलेज और शहर पर डिपेंड करता है, जो की ₹1 लाख से ₹5 लाख तक हो सकता है।

वकील की 1 महीने की कितनी सैलरी होती है?

वकील की एक महीने की सैलरी कई कारकों पर निर्भर करती है, जैसे कि उनका अनुभव, स्थान, किस प्रकार के मामलों में वे विशेषज्ञ हैं और वे किस प्रकार की प्रैक्टिस करते हैं। मुख्यरूप से भारत ने वकीलों की 1 महीने की सैलरी ₹25,000 से ₹50,000 या इससे ज्यादा होता है। 

साथ ही अपने क्लाइंट्स द्वारा जो फीस वसूला जाता है उससे भी वकीलों की कड़ी ज्यादा कमाई होती है। 

यह भी पढ़ें: MBBS की फीस कितनी है?

लड़कियों के लिए कौन सा लॉ कोर्स सबसे अच्छा है?

वैसे तो दोस्तों ऐसा कोई खास एलएलबी कोर्स नहीं है जो सिर्फ लड़कियों के लिए बना हो। लड़कियां अपनी रुचि के हिसाब से LLB कर सकती है। यहां नीचे कुछ LLB Course के नाम दिए गए है, जिन्हें अधिकतर लड़कियां करती है: 

  • LLB (Bachelor of Laws
  • BA LLB (Bachelor of Arts + Bachelor of Laws
  • BBA LLB (Bachelor of Business Administration + Bachelor of Laws 
  • Com LLB (Bachelor of Commerce + Bachelor of Laws
  • LLM (Master of Laws
  • Diploma Courses in Law
  • Cyber Law Course
  • Corporate Law Course
  • Human Rights Law
  • International Law

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की फीस कितनी है?

National Law University (NLU) की फीस अलग-अलग सभि यूनिवर्सिटी में एक जैसी नहीं होती है। अधिकतर NLU में पांच साल के इंटीग्रेटेड कोर्स होते हैं जैसे की BA LLB, BBA LLB या B.Com सभी में LLB की फीस लगभग 2 लाख रुपये से 4 लाख रुपये प्रति वर्ष तक होती है। 

उदाहरण के लिए:

  1. NLSIU, बैंगलोर: यहाँ की वार्षिक फीस लगभग 2.5 लाख रुपये से 3 लाख रुपय।
  2. NALSAR, हैदराबाद: यहाँ की वार्षिक फीस लगभग 2.5 लाख रुपये से 3 लाख रुपय।
  3. NLU, दिल्ली: यहाँ की वार्षिक फीस लगभग 1.8 लाख रुपये से 2.5 लाख रुपये।
  4. WBNUJS, कोलकाता: यहाँ की वार्षिक फीस लगभग 2.5 लाख रुपये से 3 लाख रुपये। 
  5. NLU, जोधपुर: यहाँ की वार्षिक फीस लगभग 2.5 लाख रुपये से 3 लाख रुपये।

दोस्तों फीस की जानकारी समय के साथ बदल भी सकती है, इसलिए प्रवेश लेने से पहले संबंधित NLU के ऑफिशियल वेबसाइट से फीस की जांच एक बार जरूर कर लें। 

यह भी पढ़ें: MBA की फीस कितनी है?

FAQs: LLB Ki Fees Kitni Hai 

1. वकील की पढ़ाई में कितना खर्चा होता है?

वकील की पढ़ाई यदि आप सरकारी कॉलेज से करते हैं तो इसमें कुल 1 लाख से 2 लाख और प्राइवेट कॉलेज से करते हैं तो 4 लाख से 5 लाख या इससे भी अधिक का खर्चा हो सकता है। 

2. LLB First Year की फीस कितनी है?

सरकारी कॉलेज में LLB First Year की फीस ₹10,000 से ₹50,000 और निजी कॉलेजों में 1 लाख से 2 लाख या इससे ज्यादा हो सकता है। 

3. प्राइवेट कॉलेज में एलएलबी की फीस कितनी होती है?

प्राइवेट कॉलेज में एलएलबी की फीस प्रति वर्ष 1 से 3 लाख रुपये तक हो सकती है। कॉलेज के आधार पर फीस में अंतर दिखाई दे सकता है। 

निष्कर्ष (LLB Course की फीस कितनी है) 

तो दोस्तों, इस पोस्ट में आपने LLB Course की फीस कितनी है के बारे में जाना। उम्मीद है की आपको इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से काफी कुछ नया जानने और सीखने को मिला होगा। मैने आपको LLB की फीस कितनी है के बारे में सही जानकारी प्रदान किया है। 

अगर आप चाहें तो इस पोस्ट को अपने दोस्तो के साथ शेयर कर सकते हैं, इससे उन्हें भी LLB की फीस कितनी है के बारे में पता चल जायेगा। वहीं इसके अलावा इसी तरह की जानकारी के लिए हमारे साथ व्हाट्सएप पर जुड़ें। 

इन्हें भी पढ़ें:

Leave a comment