MBA की फीस कितनी है | MBA Fees in Government & Private College in India (2024)

MBA Ki Fees Kitni Hai: अच्छी एजुकेशन हमारे करियर के लिए काफी ज्यादा ज़रूरी होता है क्योंकि हमारे एजुकेशन से ही हमारा करियर निर्धारित होता है। 

इसलिए सही समय पर सही एजुकेशन करना बेहद जरूरी होता है। MBA उन स्टूडेंट्स के लिए काफी बेहतर है, जो खुद के स्टार्टअप्स शुरू करना चाहते हैं। आत्म-निर्भर भारत को बढ़वा देने और बेहतर करियर हेतु आज हर कोई अपना खुद का स्टार्टअप शुरू करना चाहता है। 

ऐसे में स्टूडेंट्स को एमबीए जरूर करना चाहिए। आज के इस पोस्ट में हम आपको MBA की फीस कितनी है के बारे में विस्तार से बताएंगे। साथ ही इससे संबंधित अन्य सवालों के जवाब भी देंगे।

MBA की फीस कितनी है?

MBA की फीस अलग अलग संस्थानों, उनके स्थान और प्रोग्राम की प्रकार (जैसे फुल-टाइम, पार्ट-टाइम, एग्जीक्यूटिव) के आधार पर अलग अलग होती है। लेकिन भारत में MBA की औसतन फीस 1 लाख से 20 लाख रुपए तक होती है। 

जिसे आप नीचे देख सकते हैं: 

  1. IIM संस्थान में: इनकी फीस आमतौर पर 15 से 25 लाख रुपये के बीच होती है।
  2. कुछ बड़े बिजनेस स्कूल: जैसे ISB, XLRI, SP Jain आदि की फीस 10 से 20 लाख रुपये होती है।
  3. सरकारी यूनिवर्सिटी और कॉलेज: जैसे FMS, IIM, JBIMS, IIT आदि की फीस 2 से 20 लाख रुपये के बीच होती है।
  4. प्राइवेट कॉलेज और यूनिवर्सिटी: इनकी फीस 5 से 25 लाख रुपये के बीच होती है।

फीस के अलावा भी कुछ अन्य खर्चे होते हैं, जैसे की होस्टल, किताबें, लैपटॉप, ट्रांसपोर्ट और अन्य व्यक्तिगत खर्चे। 

यह भी पढ़ें: B Ed की फीस कितनी है?

MBA कितने साल का होता है?

MBA (Master of Business Administration) Course आमतौर पर 2 साल का होता है। हालांकि, कुछ कॉलेजों में यह 1 साल का भी हो सकता है, खासकर यदि यह एक एक्सेलेरेटेड या फास्ट-ट्रैक प्रोग्राम हो। 

इसके अलावा, पार्ट-टाइम और ऑनलाइन MBA प्रोग्राम का ड्यूरेशन अलग-अलग होता है और यह 2 से 3 साल तक का भी हो सकता है। MBA कोर्स आप अपने हिसाब से पार्ट टाइम या फूल टाइम कर सकते हैं और इसमें काफी सारे विकल्प भी होते हैं। 

जिसके चलते इसकी अवधि भी अलग अलग होती है। लेकिन यह मुख्य रूप से 2 से 3 वर्ष का होता है। 

MBA की फीस कितनी है Government College में?

सरकारी कॉलेजों में MBA की फीस कई कारकों पर निर्भर करती है, जैसे कि कॉलेज की प्रतिष्ठा, स्थान, और अन्य सुविधाएं। भारत के कुछ प्रमुख कॉलेजों में लगभग 2 लाख रुपए से 20 लाख रुपए तक फीस वसूले जाते हैं। 

नीचे कुछ प्रमुख सरकारी संस्थानों के MBA फीस कितना है, यह दिया गया है:

1. IIM (Indian Institute of Management):

  • IIM Ahmedabad, IIM Bangalore, IIM Kolkata:
  • फीस: लगभग 20 से 25 लाख रुपये (पूरे कोर्स के लिए)
  • New IIMs (IIM Rohtak, IIM Ranchi etc):
  • फीस: लगभग 12 से 15 लाख रुपये (पूरे कोर्स के लिए)

2. FMS (Faculty of Management Studies) University of Delhi

  • फीस: लगभग 2 लाख रुपये (पूरे कोर्स के लिए)

3. Jamnalal Bajaj Institute of Management Studies (JBIMS), Mumbai

  • फीस: लगभग 6 से 10 लाख रुपये (पूरे कोर्स के लिए)

4. IIT (Indian Institute of Technology)

  • IIT Delhi, IIT Bombay, IIT Kharagpur:
  • फीस: लगभग 10 से 15 लाख रुपये (पूरे कोर्स के लिए)

5. IIFT (Indian Institute of Foreign Trade)

  • फीस: लगभग 18 से 20 लाख रुपये (पूरे कोर्स के लिए)

6. Tata Institute of Social Sciences (TISS)

  • फीस: लगभग 2 से 3 लाख रुपये (पूरे कोर्स के लिए)

7. NITI (National Institute of Industrial Engineering)

  • फीस: लगभग 10 से 12 लाख रुपये (पूरे कोर्स के लिए)

Note: दोस्तों, ऊपर बताए गए Fees संरचना पूरे कोर्स के लिए है न की केवल 1 वर्ष के लिए। 

कुछ अन्य खर्चें: 

  • कुछ कॉलेजों में होस्टल फीस भी ली जाती है जोकि प्रत्येक वर्ष 50,000 से 2 लाख रुपये तक हो सकती है।
  • साथ ही पुस्तकों में होने वाला खर्च भी लगभग 15,000 से 30,000 रुपये प्रति वर्ष हो सकता है।
  • इसके अलावा कुछ अन्य खर्चें भी हो सकते हैं, जैसे यात्रा, खानपान और व्यक्तिगत खर्च आदि।

यह भी पढ़ें: BSC की फीस कितनी है?

प्राइवेट कॉलेज में एमबीए की फीस कितनी है?

प्राइवेट कॉलेजों में MBA की फीस सरकारी कॉलेजों की तुलना में काफी अधिक होती है, जिसे अफोर्ड करना कठिन होता है। इसकी फीस इतनी अधिक होती है, को इस हर कोई अफोर्ड नहीं कर पाता। प्राइवेट कॉलेजों में MBA की फीस 5 लाख से 25 लाख तक होती है। 

MBA Entrance Exams Application Form Fees in 2024

MBA में एडमिशन हेतु Entrance Exams भी आयोजित किए जाते है। जिनके लिए कॉलेज के आधार पर फॉर्म का फीस भी अलग अलग होता है। जैसे की: 

MBA Entrance ExamEntrance Exam Fees
(General & OBC Category)
Entrance Exam Fees
(ST/SC Category)
CAT24001200
GMAT22,86822,868
NMAT28002800
XAT 2000  2000 
CMAT2,0001,000
IIFT25002500
ATMA20002000
MICAT, MAT21002100
SNAP22502250
IRMA20001,000
TISSNETFor one Program 1030,
For Two Programs 2060,
For three programs 3090
For one Program 260
For Two Programs 520
For three programs 780

यह भी पढ़े: BA 2nd Year की फीस कितनी है?

FAQs: 

1. एमबीए की 1 साल की फीस कितनी है?

एमबीए की 1 साल की फीस कॉलेज और स्थान के अनुसार भिन्न भिन्न होती है। आमतौर पर, यह 2 लाख से 25 लाख रुपये के बीच होती है। 

2. एमबीए कोर्स करने में कितना खर्च आता है?

एमबीए कोर्स करने में 5 लाख से 25 लाख रुपये तक खर्च हो सकता है, जो की संस्थान, स्थान और अवधि पर निर्भर करता है। विदेश में यह 20 लाख से 1.5 करोड़ रुपये तक होता है।

निष्कर्ष (MBA की फीस कितनी है) 

तो दोस्तों, इस पोस्ट में आपने MBA की फीस कितनी है के बारे में जाना। उम्मीद करता हूं की आपको MBA की फीस कितनी है के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। 

यदि आपके मन में MBA से जुड़ा कोई अन्य सवाल हो तो हमें Comment करके जरूर बताएं और इसी तरह की जानकारी के लिए हमारे साथ व्हाट्सएप पर जुड़ें। जहां आपको रोजाना नए अपडेट्स मिलते रहते हैं।

इसके अलावा आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें, ताकि उन्हें भी MBA की फीस कितनी है के बारे में पता चल सके। 

इन्हें भी पढ़ें:

Leave a comment