O Level की फीस कितनी है | O Level Course Fees 2024

O Level Ki Fees Kitni Hai: ओ लेवल एक फाउंडेशन कोर्स है, जिसका उद्देश्य है स्टूडेंट्स को इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी के फिल्ड से जुड़ी बेसिक नॉलेज दिया जाए और खास तरह के स्किल्स सिखाए जाए। 

इस कोर्स को करने के बाद स्टूडेंट्स अपना करियर IT सेक्टर में आसानी से बना सकते है। O Level Computer कोर्स में हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और बेसिक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जैसे टॉपिक्स के बारे में जानकारी प्रदान किया जाता है। यदि आप भी इस कोर्स को करना चाहते हैं, 

तो आप हमारे इस पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़ें। क्योंकि इसमें हम आपको O Level की फीस कितनी है के बारे में बताएंगे। तो चलिए दोस्तों, अब शुरू करते है:

ओ लेवल कोर्स की फीस कितनी है?

O Level को आप Government Institute से भी कर सकते हैं और Private Institute से भी कर सकते हैं। दोनों में ही फीस अलग अलग हो सकता है। आमतौर पर ओ लेवल की फीस 15,000 से 40,000 तक होता है। 

इंस्टीट्यूट, स्थान और सिलेबस के आधार पर कोर्स की फीस में काफी भिन्न भिन्न हो सकती है। बता दें की O Level का फूल फॉर्म Ordinary Level होता है। 

ओ लेवल में स्कॉलरशिप कितनी आती है?

ओ लेवल कोर्स करने पर छात्रों को 12,000/- रुपये स्कॉलरशिप के रूप में प्रदान किया जाता है जो की छात्रों को दो किस्तों में मिलता है। बशर्ते यह है कि वे पंजीकरण के बाद अगले दो परीक्षाओं में एक ही प्रयास में उत्तीर्ण हो जाए। 

साथ ही छात्र के टोटल वार्षिक पारिवारिक आय 2.50 लाख रुपये से ज्यादा न हो।

यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी के लिए कौन सा कंप्यूटर सर्टिफिकेट सबसे अच्छा है?

ओ लेवल कोर्स कितने साल का होता है?

O Level कोर्स 1 साल का होता है। जो की सेमेस्टर प्रणाली पर चलता है, मतलब की इसमें 2 सेमेस्टर होते है। को की 6 – 6 महीने का होता है। जो छात्र पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्स कर रहे हैं, वह डिप्लोमा के 3rd Year के साथ साथ इस कोर्स को घी कर सकते हैं। 

डिप्लोमा के साथ-साथ उनका O Level Course भी आसानी से पूरा हो जाएगा।

ओ लेवल में कितने पेपर होते हैं?

ओ लेवल (O Level) परीक्षा में सब्जेक्ट्स के आधार पर पेपर की संख्या में भिन्नता हो सकती है। आमतौर पर O Level Course में 4 Papers होते है। प्रत्येक पेपर में 2 भाग होते है Part 1 और Part 2. आपको 40 सवालों का जवाब देना होता है। 

जिसके लिए 1 घंटे का समय भी दिया जाता है। वैसे तो इसका कोई भी एग्जाम ज्यादा मुश्किल नहीं होता। इसे आप आसानी से कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: 10th के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर कैसे बने?

ओ लेवल करने से कौन सी नौकरी मिलती है?

ओ लेवल (O Level) करने के बाद, कई एंट्री-लेवल नौकरियों के लिए पात्रता प्राप्त होती है। इन नौकरियों में शामिल हैं:

  • Technical Support Specialist
  • Data Entry Operator
  • Computer Operator
  • Junior Web Developer
  • IT Helpdesk Analyst
  • Office Automation Assistant
  • User Interface Designer
  • Web Designer
  • Weber Publication Assistant
  • Junior Programmer
  • Banking Sector Jobs 
  • Sells Assistant etc.

ओ लेवल की सैलरी कितनी होती है?

दोस्तों, यदि आप O Level कोर्स पूरा कर लेते हैं तो आपके सामने काफी सारे जॉब्स ऑप्शन रहते हैं। अधिकतर में औसतन सैलरी 10,000 से 20,000 होती है। हांलकी कई ऐसे भी जॉब्स है जिसमे आपको 25,000 तक की सैलरी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: ADCA की फीस कितनी है?

FAQs: 

1. ओ लेवल कोर्स कितने दिन का होता है?

ओ लेवल कोर्स 365 दिन यानी 1 साल का होता है। इसमें आपको IT फिल्ड से जुड़ी जानकारी बताई जाती है। 

निष्कर्ष (O Level की फीस कितनी है)

तो दोस्तों, इस पोस्ट में आपने O Level की फीस कितनी है के बारे में जाना। आशा करता हूं की आपको पोस्ट काफी पसंद आया होगा और काफी कुछ नया जानने को मिला होगा। हमने कोशिश किया है, की आपको ओ लेवल के बारे में सही जानकारी प्रदान करें। 

लेकिन अगर अभी भी आपके मन में कोई सवाल या संदेह होगा, तो फिर आप हमें कॉमेंट करके बता सकते हैं। हम आपकी सहायता जरूर करेंगे। साथ ही इस पोस्ट को शेयर जरूर करें ताकि अन्य लोग भी ओ लेवल कोर्स की फीस कितनी है के बारे में जान सके। 

और इसी तरह की जानकारी हेतु आप हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें:

Leave a comment