BSNL Distributor कैसे बनें और BSNL Retailer कैसे बनें (2024)

BSNL Distributor Kaise Bane: दोस्तों, जबसे Jio और Airtel ने अपने रिचार्ज प्लांस की कीमत को बढ़ाया है। तबसे BSNL का इस्तेमाल करने वाले Users की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। दरअसल, जियो और एयरटेल की तुलना में BSNL की Plans की कीमत काफी कम है। 

जिसके चलते ज्यादा से ज्यादा Users अपना सिम BSNL में Port करवा रहे हैं। ऐसे में आपके सामने एक नया Opportunity आता है, आप बीएसएनएल डिस्ट्रीब्यूटर बनाकर अच्छा पैसा कमा सकते हैं। अभी मार्केट में BSNL Distributor काफी कम है। 

साथ ही आप BSNL Retailer भी बन सकते हैं। इस पोस्ट में हम आपको BSNL Distributor कैसे बनें और बीएसएनएल रिटेलर कैसे बने के बारे में विस्तार से बताएंगे, ताकि आप भी मौके का फायदा उठा कर अच्छा पैसा कमा सके। 

BSNL Distributor क्या होता है?

BSNL Distributor वह होता है जो BSNL के उत्पादों और सेवाओं को ग्राहकों तक पहुंचता है अर्थात बेचता है और थोड़ा बहुत कमीशन कमाता है। ये डिस्ट्रीब्यूटर BSNL Company के मोबाइल सिम कार्ड, रिचार्ज कूपन, ब्रॉडबैंड सेवाएं, लैंडलाइन सेवाएं, और इसी तरह की अन्य दूरसंचार सेवाओं को अपने माध्यम से ग्राहकों तक पहुंचाते हैं। 

उन्हें BSNL द्वारा Authorized किया जाता है और ये BSNL के व्यवसायिक साझेदार के रूप में कार्य करते हैं। साथ ही इनकी कमाई भी अच्छी खासी होती है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है की इसके लिए कोई खास तरह का टैलेंट या डिग्री भी नहीं चाहिए होता है।

BSNL Distributor कैसे बनें 

BSNL Distributor कैसे बनें के बारे में बताने से पहले बता दें की आपके पास एक BSNL का सिम कार्ड होना चाहिए। तभी आप कम्पनी के साथ काम कर सकेंगे। BSNL Distributor बनने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:

  • सबसे पहले BSNL के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और डिस्ट्रीब्यूटरशिप से जुड़ी जानकारी प्राप्त करें।
  • अब सभी आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ आवेदन पत्र भरें। इसमें पहचान पत्र, आधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मांग की जा सकती है। 
  • आपके पास एक दुकान होना चाहिए, तभी आप BSNL डिस्टीब्यूटर के रूप में कार्य कर सकेंगे।
  • BSNL के कर्मचारियों द्वारा आपके आवेदन की समीक्षा की जायेगी और पात्रता मापदंडों को पूरा करने पर आपको डिस्ट्रीब्यूटर का आईडी दिया जायेगा।

इन चरणों का सही तरीके से पालन करके, आप BSNL Distributor बन सकते हैं और BSNL के उत्पादों और सेवाओं को अपने क्षेत्र के लोगों तक पहुंचा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Graduation के बाद CA कैसे बने?

BSNL Retailer क्या होता है?

BSNL (Bharat Sanchar Nigam Limited) रिटेलर का काम भी डिस्ट्रीब्यूटर से काफी ज्यादा मिलता जुलता होता है। रिटेलर का काम भी हीरा है BSNL के उत्पादों और सेवाओं को बेचना। इनमें मुख्य रूप से सिम कार्ड, रिचार्ज वाउचर, डाटा पैक जैसी टेलीकॉम सेवाएं शामिल होती हैं।

BSNL रिटेलर, BSNL के डिस्ट्रीब्यूटर से माल खरीदकर उसे ग्राहकों तक पहुंचाते हैं। साथ ही ये रिटेलर BSNL की सेवाओं का प्रचार भी करते हैं और ग्राहकों को कम्पनी के योजनाओं के बारे में जानकारी देते हैं।

बीएसएनएल रिटेलर कैसे बने?

बीएसएनएल रिटेलर बनने के लिए सबसे जरूरी है की आपके पास एक दुकान होना चाहिए, कोई सा भी दुकान चलेगा, साथ ही आपके पास एक स्मार्टफोन और बायोमाटिक डिवाइस होना चाहिए। जिससे आप ग्राहकों का फिंगर स्कैन करेंगे और उन्हें नए सीएम कार्ड देंगे या सिम पोर्ट करेंगे। 

साथ ही आपकी आयु 18 वर्ष या 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए। लेकिन अगर आपकी उम्र 18 वर्ष नहीं हुआ है तो आप अपने परिवार के किसी भी सदस्य जो 18 वर्ष से अधिक है उनके नाम पे रिटेलर आईडी ले सकते हैं और काम कर सकते हैं। 

रही बात जरूरी दस्तावेजों की तो आपका आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस, एक पासपोर्ट साइज फोटो लगेगा। इन सब जरूरी दस्तावेजों को लेकर आपको BSNL Distributor के पास जाना है, वही आपको रिटेलर आईडी प्रदान करेगा। 

साथ ही C Top Up Free Lapu Sim Card भी आपको मिल जायेगा। सभी दस्तावेजों को जमा करने के बाद आपका आईडी खुलने में 24 से 48 घंटे तक का समय लगेगा। हांलकी कभी कभी 48 घंटो से भी ज्यादा का वक्त लग सकता है। तो दोस्तों इस प्रकार से आप BSNL Retailer बन सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: 10th के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर कैसे बने?

बीएसएनएल रिजर्व नंबर कैसे प्राप्त करें?

बीएसएनएल रिजर्व नंबर प्राप्त करने के लिए, निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:

  • BSNL के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 
  • वेबस्टाइट पर आपको नंबर रिजर्वेशन पेज पर जाना है। 
  • उसके बाद अपने बीएसएनएल अकाउंट में लॉग इन करें या फिर नया अकाउंट बनाएं।
  • अब अपने पसंद के हिसाब से मोबाइल नंबर चुनें और उसे रिजर्व करने के लिए जरूरी जानकारी भरें।
  • रिजर्वेशन प्रक्रिया पूरी करें और भुगतान के लिए निर्देशों का सही तरीके से पालन करें।

बस दोस्तों, इतना करना है उसके बाद आप अपना मनपसंद नंबर ले सकते हैं। लेकिन यदि इस प्रोसेस में कुछ गड़बड़ हो जाता है या समस्या आ रहा है तो आप बीएसएनएल के कस्टमर केयर से भी सहायता ले सकते हैं।

FAQs: (BSNL Retailer कैसे बनें)

1. BSNL Retailer Id कैसे लें? 

BSNL Retailer बनने के लिए आप BSNL डिस्ट्रीब्यूटर के पास जा सकते हैं, जहां सभी जरूरी दस्तावेजों को जमा करके आप BSNL Retailer Id ले सकते हैं। 

2. भारत में कितने बीएसएनएल टावर हैं?

भारत में वर्तमान समय तक 10 हजार से भी ज्यादा बीएसएनएल टावर मौजूद है। जो की 4G Internet सेवा प्रदान करते है। 

3. क्या बीएसएनएल के पास 5G है?

जी नहीं, BSNL के पास फिलहाल 5G नहीं है, लेकिन आने वाले समय में जरूर होगा, क्योंकि कम्पनी इस पर जोरो से काम कर रही है। 

निष्कर्ष (BSNL Distributor कैसे बनें)

तो दोस्तों इस लेख में हमने आपको BSNL Distributor कैसे बनें और BSNL Retailer कैसे बनें के बारे में बताया। उम्मीद है की आपको काफी कुछ नया जानने और सीखने को मिला होगा। हमने कोशिश किया है, 

की सभी जानकारी आपके समक्ष रखा जाए। लेकिन अगर अभी भी आपके मन में कोई सवाल या संदेह है, तो आप हमें कॉमेंट करके इस बारे में बता सकते हैं।। साथ ही इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि उनको भी इसके बारे में पता चल सके। 

और इसी तरह की अच्छी अच्छी जानकारियों के लिए हमारे साथ व्हाट्सएप पर जुड़ें।

यह भी पढ़ें:

37 thoughts on “BSNL Distributor कैसे बनें और BSNL Retailer कैसे बनें (2024)”

Leave a comment