DSP कैसे बनें: ऐसे पूरा करें DSP बनने का सपना [2024]

भारतीय पुलिस फोर्स के कई पद होते हैं, जिसमें से एक DSP है। आज हम इस ब्लॉग पोस्ट में इसी के बारे में जानेंगे। यानी की हम DSP Full Form, DSP कैसे बनें, DSP की सैलरी आदि से जुड़ी चीजों के बारे में जानने वाले हैं। अगर आप DSP बनना चाहते हैं तो आपको इस ब्लॉग पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़ना चाहिए।

इसको पढ़ने के बाद आपके मन से डीएसपी बनने से जुड़े सभी डाउट्स क्लियर हो जायेंगे और आप आसानी से अपने सपने को पूरा कर सकोगे। इसलिए आपको इस पोस्ट को पूरा पढ़ना है, ताकि आपसे कोई भी इन्फॉर्मेशन न छूटे। मैने इसमें सभी चीजों को आसान शब्दों में बताया है।

ताकि पढ़ने वाले व्यक्ति को आसानी से समझ आ सके। साथ ही DSP की परीक्षा की तैयारी कैसे करें, इसके बारे में भी थोड़ा बहुत टिप्स शेयर किया है, ताकि आप लोगों का हेल्प हो सके। तो, चलिए अब DSP बनने की प्रक्रिया को एक एक करके जानते हैं:

DSP Full Form in Hindi

DSP का फुल फॉर्म “Deputy Superintendent of Police” होता है। हिंदी में इसे “उप पुलिस अधीक्षक” कहते है।

DSP बनने के लिए योग्यता

DSP बनने के लिए आवश्यक क्वालिफिकेशन कुछ इस प्रकार है:

  1. Educational Qualification:

उम्मीदवार को किसी अच्छे कॉलेज से ग्रेजुएशन का डिग्री प्राप्त करना होगा।

  1. Age Limite:

DSP के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 21 से 30 वर्ष होती है, जबकि ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 35 वर्ष तक होती है।

यह भी पढ़ें: Police बनने के लिए कौनसा Subject लेना पड़ता है?

  1. Selection Process:

डीएसपी बनने के लिए आपको UPSC या राज्य सिविल सेवा परीक्षा को पास करना होगा। क्योंकि इसी के जरिए आपका सिलेक्शन होगा।

  1. Physical Parameters:

4.1. पुरुषों के लिए:

ऊंचाई: 168 सेमी (आरक्षित वर्ग के लिए 160 सेमी)
छाती: 84 सेमी (फुलाकर 5 सेमी अतिरिक्त)

4.2. महिलाओं के लिए:

ऊंचाई: 155 सेमी (आरक्षित वर्ग के लिए 150 सेमी)

  1. Other Requirements:

आपके पास भारतीय नागरिकता होना चाहिए साथ ही आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: UPSC के लिए कौनसा सब्जेक्ट लें?

DSP कैसे बनें?

DSP बनने के लिए आपको सबसे पहले किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करनी होती है। इसके बाद, आपको UPSC या राज्य लोक सेवा आयोग (State PSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा की परीक्षा को भी पास करना होता है। इसे पास करने के बाद आपको DSP के पद पर नियुक्त कर दिया जायेगा।

चलिए DSP बनने की प्रक्रिया को Step by Step डिटेल से समझते हैं:

  • 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करें।
  • राज्य लोक सेवा आयोग या UPSC द्वारा आयोजित सिविल सेवा की परीक्षा को पास करें।
  • पास करने के बस आपका चयन State Police Service में किया जाएगा।
  • इसके बाद DSP पद के लिए इंटरव्यू और फिजिकल टेस्ट पास करें।
  • DSP ट्रेनिंग पूरी करें, जो की ज्यादा अवधि का नहीं रहता।
  • इसके बाद सीधे भर्ती या प्रमोशन द्वारा आओ सफलतापूर्वक DSP बन सकते हैं।

DSP की सैलरी कितनी होती है?

DSP की सैलरी अलग अलग राज्य सरकारों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। लेकिन औसतन DSP की सैलरी ₹56,100 से ₹1,77,500 प्रति माह (7वें वेतन आयोग के अनुसार) होती है।

कुल मिलाकर, एक DSP की सैलरी ₹60,000 से ₹1,00,000 प्रति माह या इससे अधिक हो सकती है, जिसमें कई प्रकार के भत्ते भी शामिल होते हैं।

यह भी पढ़ें: आईपीएस बनने में कितना खर्च आता है?

DSP में कितनी हाइट चाहिए?

DSP बनने के लिए न्यूनतम हाइट की पुरुषों के लिए 168 सेंटीमीटर (कुछ राज्यों में 165 सेंटीमीटर) ओर महिलाओं के लिए 155 सेंटीमीटर होती है।

डीएसपी की नौकरी कितने साल की होती है?

डीएसपी की नौकरी का कोई निश्चित समयांतराल नहीं होता है। यह एक सरकारी नौकरी है, जिसमें उम्मीदवार को सेवानिवृत्ति की आयु तक जॉब करने का अवसर मिलता है। भारत में सभी जॉब के लिए सरकारी अधिकारियों कि रिटायरमेंट आयु सीमा अंतियार पर 60 वर्ष होती है।

इसलिए, डीएसपी की नौकरी की अवधि उस व्यक्ति की उम्र और सेवा में प्रवेश करने के समय पर डिपेंड करता है। यानी की अगर कोई व्यक्ति 25 साल की उम्र में DSP बनता है, तो वह 60 साल की रिटायरमेंट आयु तक जॉब कर सकता है।

यह भी पढ़ें: IPS बनने के लिए कौनसा सब्जेक्ट लेना चाहिए?

डीएसपी बनने के लिए कितने नंबर चाहिए?

डीएसपी बनने के लिए किसी खास नंबर की जरूरत नहीं होती। आप यदि 10th या 12th में कम नंबर भी ला लेते हैं, तो भी आप डीएसपी बन सकते है। इसमें नंबर की कोई जरूरत नहीं होती, हालांकि यूपीएससी के एग्जाम को पास करने के लिए अच्छे अंको की जरूरत पड़ती है।

डीएसपी की पावर क्या है?

डीएसपी के पास एक नहीं बल्कि अनेकों पावर और जिम्मेदारियाँ होती हैं:

  • कानून और व्यवस्था बनाए रखना।
  • क्राइम को कंट्रोल में रखना।
  • पुलिस स्टेशन की निगरानी करना, ताकि अन्य पुलिसकर्मी अच्छे से काम कर रहे हैं या नहीं इसका पता चल सके।
  • Subordinate पुलिस पर नियंत्रण करना।
  • विशेष स्थिति में DSP द्वारा ही पुलिस बल की तैनाती किया जाता है।
  • गंभीर मामलों की जांच करना।
  • डीएसपी जनता की समस्याओं को सुनते हैं और उनका समाधान करते हैं।
  • और विशेष अभियानों का संचालन करना।

यह भी पढ़ें: Merchant Navy क्या है और कैसे बनें?

DSP और SP में कौन बड़ा होता है?

SP (Superintendent of Police), DSP (Deputy Superintendent of Police) से बड़ा होता है।

  • DSP एक रैंक नीचे होता है और SP के नीचे काम करता है। DSP को प्रमोशन के बाद SP बनाया जा सकता है।
  • SP जिले के पुलिस प्रमुख होते हैं और इसके पास डीएसपी को निर्देशित करने का अधिकार होता है।

सीधे शब्दों में कहूं तो, SP का पद DSP से बड़ा होता है और इसके पास ज्यादा पावर और जिम्मेदारियां होती है।

मैं 12वीं के बाद डीएसपी कैसे बन सकता हूँ?

12वीं के बाद डीएसपी बनने के लिए सबसे पहले आपको किसी अच्छे कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करनी होगी। इसके बाद, आपको UPSC सिविल सेवा परीक्षा या राज्य लोक सेवा आयोग (PSC) परीक्षा पास करना होगा, जिसे डीएसपी पद के लिए आयोजित किया जाता है।

यूपीएससी परीक्षा के माध्यम से, आप पुलिस सेवा (IPS) में चुने जा सकते हैं, जहां प्रमोशन के बाद आपको डीएसपी के पद पर नियुक्त कर दिया जायेगा। वहीं, राज्य PSC परीक्षा के जरिए सीधे डीएसपी पद के लिए भी आपका चयन हो सकता है।

लेकिन इन परीक्षाओं में सफलतापूर्वक पास होने के लिए आपको शारीरिक मापदंडों, जैसे न्यूनतम ऊंचाई और फिजिकल फिटनेस टेस्ट, को भी पास करना होगा। इसके बाद आपका इंटरव्यू लिया जाएगा और मेडिकल टेस्ट होगा, जिसमें आपके व्यक्तित्व और शारीरिक क्षमता की जांच की जाएगी।

सब कुछ सही रहा हो आपको चुन किया जाएगा और पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा, जिसे सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद डीएसपी के पद पर आपको नियुक्त किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: IAS बनने के लिए Subject कौनसा चुनें?

परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

अगर आप यूपीएससी द्वारा आयोजित डीएसपी ऑफिसर पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित तरीकों से तैयारी कर सकते हैं:

  • सबसे पहले एक दिनचर्या तैयार करें।
  • लंबे समय तक पढ़ाई करने के बजाय, यह महत्वपूर्ण है कि आप कितनी जल्दी और प्रभावी तरीके से चीजों को समझते हैं।
  • अगर आप प्रतिदिन 8 घंटे भी पढ़ाई करते हैं, तो यह परीक्षा आराम से पास की जा सकती है।
  • चीजों को जल्दी समझने और शॉर्ट ट्रिक्स को याद करने पर ध्यान दें।
  • इंटरनेट के माध्यम से भी तैयारी की जा सकती है।
  • आप चाहें तो कोचिंग सेंटर की मदद भी ले सकते हैं।
  • इस परीक्षा में फिजिकल टेस्ट होता है, जिसके लिए 6 महीने पहले से तैयारी शुरू करें।
  • सुबह उठकर नियमित व्यायाम करें ताकि आपका शरीर स्वस्थ, दिमाग तेज़ और आप खुद फिट रहें।
  • परीक्षा की तैयारी के लिए एग्जाम पैटर्न और सिलेबस की पूरी जानकारी प्राप्त करें।
  • इंटरव्यू की तैयारी के लिए आईने के सामने अभ्यास कर, खुद को बोलने का आत्मविश्वास बढ़ाएं।

FAQs:

1. क्या डीएसपी का इंटरव्यू होता है?

जी हां, डीएसपी का इंटरव्यू होता है। बिना इसके आप DSP नहीं बन सकते है।

2. डीएसपी कितने थाने का मालिक होता है?

डीएसपी एक क्षेत्र में 3 से 5 थानों की जिम्मेदारी संभालता है, हालांकि यह संख्या राज्य और जिले के आकार पर निर्भर करता है।

3. डीएसपी के कितने स्टार होते हैं?

डीएसपी के कंधे पर तीन स्टार होते हैं, जो उनके रैंक और पद का प्रतीक होता हैं।

निष्कर्ष

तो दोस्तों, इस पोस्ट में मैने DSP कैसे बनें के बारे में बताया है। उम्मीद करता हूं आपको सभी जानकारी मिल गया होगा। मैने डीएसपी से रिलेटेड काफी महत्वपूर्ण चीजों के बारे में इस पोस्ट के माध्यम से चर्चा किया है।

ताकि आपको DSP के बारे में सभी चीजें पता चल सके। मेरा आपसे निवेदन है कि इस ब्लॉग पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को DSP बनने के प्रोसेस के बारे में पता चल सके। साथ ही ऐसी ही जानकारी के लिए हमारे साथ व्हाट्सएप पर जुड़ें।

Leave a comment