IPL 2025 : आईपीएल 2025 के 9वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। दोनों टीमें अपने पहले मुकाबले हार चुकी हैं और जीत की राह पर लौटने के इरादे से उतरेंगी।
मुंबई इंडियंस के लिए यह मैच बेहद अहम है, और अपनी पहली जीत की तलाश में टीम प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकती है। वहीं, गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी मजबूत दिख रही है, लेकिन पिछले मैच में एक अतिरिक्त बल्लेबाज की कमी महसूस हुई थी। इस बार टीम संतुलन बनाने के लिए बदलाव कर सकती है। शुभमन गिल और जोस बटलर की सलामी जोड़ी के साथ साई सुदर्शन मिडिल ऑर्डर को मजबूती देंगे। गेंदबाजी में कगिसो रबाडा, राशिद खान और मोहम्मद सिराज की भूमिका अहम होगी।
गुजरात टाइटंस (GT): संभावित बदलाव और रणनीति
गुजरात टाइटंस की टीम में कोई चोट या अनुपलब्धता की समस्या नहीं है। शेरफेन रदरफोर्ड का पिछला प्रदर्शन ठीक रहा, लेकिन उनके स्थान पर ग्लेन फिलिप्स को मौका मिल सकता है। वॉशिंगटन सुंदर को अर्शद खान की जगह खिलाया जा सकता है, ताकि स्पिन विभाग को मजबूती मिले। रोहित शर्मा के खिलाफ मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा नई गेंद से आक्रामक शुरुआत करेंगे, जबकि सूर्यकुमार यादव बनाम राशिद खान का मुकाबला अहम होगा।
गुजरात की संभावित प्लेइंग XI:
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड/ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर।
मुंबई इंडियंस (MI): संभावित बदलाव और रणनीति
मुंबई इंडियंस की टीम में जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता को लेकर संशय बना हुआ है। कप्तान हार्दिक पांड्या रॉबिन मिन्ज की जगह वापसी करेंगे। विग्नेश पुथुर को एक बार फिर Impact Player के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। मिशेल सेंटनर और पुथुर, GT के जोस बटलर और शेरफेन रदरफोर्ड के खिलाफ अहम भूमिका निभा सकते हैं। ट्रेंट बोल्ट अपनी स्विंग से शुभमन गिल और साई सुदर्शन को शुरुआती झटके देने की कोशिश करेंगे।
मुंबई की संभावित प्लेइंग XI:
रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, दीपक चाहर, मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यनारायण राजू।