MBBS के लिए NEET में कितने मार्क्स चाहिए? (संपूर्ण जानकारी 2024)

साइंस के स्टूडेंट्स जो नीट कर रहे हैं या आगे करना चाहते हैं उनके मन में अक्सर यह सवाल रहता है की MBBS के लिए NEET में कितने मार्क्स चाहिए? ये सवाल तमाम उम्मीदवारों के मन में होता है। आज के इस लेख में यह आपको इसी के बारे में बताएंगे। 

यदि आप भी इसके बारे में जानना चाहते हैं, तो इस लेख को पूरा जरूर पढ़िएगा। क्योंकि इसमें हम इस बारे में विस्तार से बात करेंगे। चलिए, इस लेख को शुरू करते हैं…

MBBS के लिए NEET में कितने मार्क्स चाहिए?

MBBS के लिए NEET (National Eligibility Entrance Test) में कितने मार्क्स चाहिए होते हैं, यह कई कारकों पर निर्भर करता है, जैसे:

  1. Category (General, OBC, SC, ST, आदि): हर कैटेगरी के लिए कट-ऑफ मार्क्स अलग-अलग होते हैं।
  2. State और कॉलेज का लोकेशन: सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों की कट-ऑफ भी अलग-अलग होती है।
  3. Reservation और Quota: सरकारी कॉलेजों में सरकारी कोटा और निजी कॉलेजों में मैनेजमेंट कोटा भी कट-ऑफ पर असर डालते हैं।

2023-24 के लिए सामान्य कैटेगरी हेतु NEET UG में MBBS सीटों के लिए ऑल इंडिया कट-ऑफ मार्क्स लगभग 715-117 के बीच रहे थे। MBBS के लिए सीट पाने हेतु अधिकतर सामान्य कैटेगरी के छात्रों को 50% या इससे अधिक मार्क्स की आवश्यकता होती है। 

वहीं OBC, SC और ST कैटेगरी के छात्रों के लिए कट-ऑफ मार्क्स थोड़े कम यानी 40% तक होते हैं। लेकिन दोस्तों यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि हर साल कट-ऑफ में बदलाव होता रहता है, इसलिए यह आवश्यक है कि आप परीक्षा के वर्ष ही इस बारे में अधिकतम जानकारी प्राप्त करें। 

नीचे दिए गए टेबल की सहायता से आप आसानी से समझ सकते हैं की एमबीबीएस करने के लिए नीट में कितने मार्क्स चाहिए:

वर्गनीट 2024 कटऑफ स्कोरनीट 2024 कटऑफ परसेंटाइल
अनारक्षित720 to 16450वां पसेंटाइल
एसटी और पीएच122 to 10640वां पसेंटाइल
अन्य पिछड़ा वर्ग163 to 12940वां पसेंटाइल
ईडब्ल्यूएस और पीएच / यूआर138 to 12345वां पसेंटाइल
अनुसूचित जनजाति163 to 12940वां पसेंटाइल
एससी और पीएच122 to 10540वां पसेंटाइल
अनुसूचित जाति163 to 12940वां पसेंटाइल
ओबीएस और पीएच122 to 10540वां पसेंटाइल

यह भी पढ़ें: NEET का Exam कैसे होता है?

MBBS OBC के लिए नीट में कितने अंक चाहिए?

MBBS के लिए OBC कैटेगरी में NEET में जरूरी अंक हमेशा बदलते रहते हैं। अगर हम 2023 के डेटा को देखें, तो इसमें OBC कैटेगरी के छात्रों के लिए आमतौर पर सरकारी मेडिकल कॉलेजों में चयन के लिए लगभग 590 से अधिक अंकों की आवश्यकता होती है। 

यह कट-ऑफ मार्क्स विभिन्न राज्यों और कॉलेजों के अनुसार भी भिन्न हो सकते हैं। इसलिए, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS के लिए OBC कैटेगरी के छात्रों को उच्च अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।

फ्री सीट के लिए मुझे नीट में कितने अंक मिलने चाहिए?

फ्री सीट के लिए NEET में आपको मिलने वाले अंक राज्य और कॉलेज के आधार पर अलग अलग होती है। यह कट-ऑफ मार्क्स वर्ष से वर्ष बदलते रहते हैं और इसमें आपकी कैटेगरी (General, OBC, SC, ST) भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 

आमतौर पर, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में फ्री सीट के लिए NEET में अधिकतम अंकों की आवश्यकता होती है। इसलिए, फ्री सीट पाने के लिए आपको अधिक अंक प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए। 

यह बेहतर होगा कि आप अपने राज्य के NEET कट-ऑफ मार्क्स को ऑफिशियल वेबसाइट या अन्य विश्वसनीय स्रोत से जांचें, ताकि आप अपनी योग्यता और संभाव्यता को सही ढंग से जांच कर सकें।

यह भी पढ़ें: नीट के लिए सबसे बेस्ट बुक कौन सी है?

क्या मुझे 500 अंकों में एमबीबीएस मिलेगा?

720 में से 500 अंक MBBS कॉलेज में एडमिशन लेने हेतु काफी कम होते हैं। हांलकी कुछ कॉलेजों में 500 अंक प्राप्त करने पर भी एडमिशन मिल जाता है। लेकिन यदि आप सरकारी कॉलेज की बात कर रहे हैं तो 500 अंक में कोई भी सरकारी कॉलेज आपको एमबीबीएस के लिए नहीं मिलेगा। 

क्या मुझे 400 अंकों के साथ मेडिकल कॉलेज मिल सकता है?

400 अंक NEET में आपके लिए MBBS की सीट पाने की संभावना बहुत कम होती है। यह कई कारणों से है:

  1. कट-ऑफ मार्क्स: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS के लिए कट-ऑफ मार्क्स आमतौर पर बहुत अधिक होते हैं। 400 अंकों से आप इन कॉलेजों के लिए पात्र नहीं हो सकते हैं।
  2. विशेष आवंटन योजनाएं: कुछ निजी और विशेष आरक्षण योजनाएं हो सकती हैं जहां आपको कम मार्क्स पर भी सीट मिल सकता है, लेकिन यह बहुत ही असामान्य होता है।
  3. निजी कॉलेज: कुछ निजी मेडिकल कॉलेजों में आपको 400 अंकों में भी सीट मिल सकता है, लेकिन इसके लिए आपको विशेष प्रवेश प्रक्रिया और अत्यधिक फीस भरना पड़ सकता है।

इसलिए, अगर आप MBBS की सीट प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको NEET में अधिक अंक प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए। क्योंकि 400 अंक में आपको MBBS हेतु अच्छा कॉलेज मिलना लगभग असम्भव है। 

यह भी पढ़ें: Top Medical Colleges For NEET Students in India

क्या मैं 250 अंकों के साथ प्राइवेट एमबीबीएस कर सकता हूं?

250 अंको के साथ आप कभी भी सरकारी कॉलेज में प्रवेश नहीं ले सकते। हांलकी कुछ निजी कॉलेजों में आपको प्रवेश मिल जाएगी लेकिन आपको कॉलेज की अन्य शर्तों को मानना होगा और अत्यधिक फीस भी भरना होगा। 

निष्कर्ष (MBBS के लिए NEET में कितने मार्क्स चाहिए)

तो दोस्तों इस लेख में हमने आपको MBBS के लिए NEET में कितने मार्क्स चाहिए के बारे में बताया। उम्मीद है की आपको इस लेख से काफी कुछ नया जानने और सीखने को मिला होगा। हमारी यही कोशिश है की हम आपको सही और सटीक जानकारी आसान शब्दों में प्रदान करे।  

यदि आपके मन में अभी भी MBBS या NEET से जुड़ा कोई सवाल या संदेह है तो आप बेझिझक हमसे कॉमेंट करके इस बारे में पूछ सकते हैं। साथ ही इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर भी करें ताकि उन्हें भी MBBS Ke Lie Neet Me Kitne Marks Chahiye के बारे में पता चल सके। 

और अगर आप इसी तरह की जानकारी फ्यूचर में भी जानना चाहते हैं तो हमारे साथ हमारे व्हाट्सएप ग्रुप पर जरूर जुड़े। 

इन्हें भी पढ़ें:

Leave a comment