NDA की ट्रेनिंग कहां होती है? 2024 की सबसे जरूरी जानकारी

NDA की ट्रेनिंग कहां होती है: नमस्ते दोस्तो, NDA (National Defence Academy) भारत के कुछ प्रमुख सुरक्षा दलों के लिए लोगों को तैयार करती है। बता दें की NDA हेतु एग्जाम को UPSC की और से आयोजित किया जाता है। एग्जाम के जरिये आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के कैडेट्स का चुनाव किया जाता है।

डिफेंस फिल्ड में करियर बनाने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के लिए NDA काफी बेहतर विकल्प हो सकता है। आज के इस पोस्ट में हम आपको NDA की ट्रेनिंग कहां होती है के बारे में बताएंगे। साथ ही इससे जुड़े कुछ अन्य जरूरी चीजों के बारे में चर्चा भी करेंगे। 

ताकि अगर आपके मन से सारे डाउट्स क्लियर हो जाए। इसलिए पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

NDA की ट्रेनिंग कहां होती है?

NDA की ट्रेनिंग पुणे के खड़कवासला में होता है, जहां राष्ट्रीय रक्षा अकादमी का ट्रेनिंग सेंटर मौजूद है। NDA के Exam में पास हुए स्टूडेंट्स को ट्रेनिंग के लिए यहीं भेजा जाता है। इस अकादमी का काम है भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के लिए अधिकारियों की तैयारी करना। 

बता दें की इसकी ट्रेनिंग तीन साल की होती है, जिसमें कैंडिडेट्स को शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद, उन्हें संबंधित सर्विस अकादमी में भेजा जाता है, जहाँ वे एक वर्ष का और ट्रेनिंग पूरा करते हैं। यहां ट्रेनिंग पूरा करने के बाद उम्मीदवार की नियुक्ति की जाती है।

एनडीए की नौकरी कितने साल की होती है?

NDA में पास होने के बाद उम्मीदवार को उनके इच्छानुसार सर्विस (जलसेना, थलसेना, या वायुसेना) में अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाता है। इसमें नौकरी की अवधि का कोई निश्चित समय नहीं होता, बल्कि यह अलग अलग कारकों पर निर्भर करती है।

जैसे सेवा के नियम, अधिकारी की इच्छा और इनके स्वास्थ्य स्थिति। मुख्यरूप से NDA से पास होकर आने वाले अधिकारियों को कम से कम 20 साल की सेवा करनी होती है। जिसके बाद वे अपने पद से Voluntary Retirement ले सकते हैं। 

हालांकि, यदि कोई अधिकारी लंबी सेवा करना चाहता है, तो वह अपनी सेवा को 30-35 साल तक भी बढ़ा सकता है और ऊंचे पदों तक पहुँच सकता है। जैसे कि ब्रिगेडियर, मेजर जनरल, लेफ्टिनेंट जनरल या यहां तक कि Chief of Army Staff के पद तक।

इसके अलावा, कुछ अधिकारी 15 साल काम करने के बाद भी जॉब छोड़ सकते हैं, लेकिन यह आमतौर पर उन मामलों में होता है जहाँ उनके पास जॉब छोड़ने के लिए बड़े कारण होते हैं।

यह भी पढ़ें: Merchant Navy क्या है और कैसे बनें?

NDA का मुख्यालय कहाँ है?

NDA का मुख्यालय खडकवासला, पुणे, महाराष्ट्र में स्थित है। यह अकादमी भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के लिए जानी जाती है। बता दें की खडकवासला में स्थित NDA का मुख्यलय बेहद बड़ा और सुंदर है।

जहां कैडेट्स की ट्रेनिंग के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

NDA कितने साल का कोर्स होता है?

NDA का कोर्स कुल 3 साल का होता है। इस अवधि के दौरान, कैडेट्स को शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक प्रशिक्षण दिया जाता है। इन तीन सालों में उम्मीदवार एक साथ सेना, नौसेना और वायुसेना के अलग अलग पहलुओं में प्रशिक्षित होते हैं।

तीन साल की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद, उम्मीदवार को संबंधित सर्विस अकादमी में एक साल की ट्रेनिंग के लिए भेजा जाता है:

  1. भारतीय सेना (Army) के लिए Indian Military Academy (IMA), देहरादून।
  2. भारतीय नौसेना (Navy) के लिए Indian Naval Academy (INA), एझिमाला।
  3. भारतीय वायुसेना (Air Force) के लिए Air Force Academy (AFA), डुंडीगल, हैदराबाद।

कुल मिलाकर NDA का कोर्स 4 वर्ष का होता है। 

यह भी पढ़ें: आईपीएस बनने में कितना खर्च आता है?

NDA करने में कितना खर्च आता है?

NDA एक सरकारी संस्था है जिसे भारत सरकार द्वारा देश की सुरक्षा के लिए अधिकारियों को तैयार करने के लिए बनाया गया है। सरकारी संस्था होने के कारण यहां का खर्चा लगभग न के बराबर है। उम्मीदवार के जो ज्यादातर जरूरी खर्चे होते हैं, उन्हें सरकार द्वारा कवर कर लिया जाता है। 

हांलकी कुछ खर्चे जैसे, एग्जाम फीस या निजी खर्चों को उम्मीदवार को ही उठाना होता है। 

NDA क्लियर करने के बाद कौन सा पद दिया जाता है?

NDA की परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने के बाद, उम्मीदवार को भारतीय सेना, नौसेना या वायु सेना में कमीशन दिया जाता है। NDA क्लियर करने के बाद उन्हें निम्नलिखित पद दिया जाता है:

  1. Indian Army में लेफ्टिनेंट (Lieutenant) का पद।
  2. Indian Navy) में सब-लेफ्टिनेंट (Sub-Lieutenant) का पद।
  3. Indian Air Force में फ्लाइंग ऑफिसर (Flying Officer) का पद। 

यह भी पढ़ें: आईपीएस बनने के लिए लड़कियों की उम्र कितनी होनी चाहिए?

FAQs: 

1. एनडीए की ट्रेनिंग कितने महीने की होती है? 

एनडीए की ट्रेनिंग 3 साल यानी 36 महीने की होती है। 

2. NDA में पास होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?

अन्य कोर्स की तरह NDA कोई थेरोटिकल कोर्स नहीं हैं हांलको इसमें SSB Exam होता है, जो को लिखित होता है। इसमें आपको कम से कम 25% लाने होते है। जिसके बाद इंटरव्यू भी पास करना होता है। 

3. NDA के लिए 12 में कितने प्रतिशत की आवश्यकता है?

NDA के लिए 12 में किसी विशेष प्रतिशत की कोई जरूरत नहीं होती है। आपको ग्रेजुएशन और फिर NDA हेतु आवश्यक परीक्षा में पास होने के बाद NDA में प्रवेश मिल जायेगा। 

निष्कर्ष (NDA की ट्रेनिंग कहां होती है) 

तो दोस्तों इस पोस्ट में आपने NDA की ट्रेनिंग कहां होती है के बारे में जाना। उम्मीद करता हूं की आपको NDA की ट्रेनिंग कहां होती है के बारे में अच्छे से पता चल गया होगा। इसमें मैने एनडीए से जुड़े काफी सारे सवालों के जवाब दिए है। 

अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल या संदेह है तो आप हमें कॉमेंट करके इस बारे में बता सकते हैं। और इसी तरह की जानकारी के लिए हमारे साथ WhatsApp पर जुड़े और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। 

Leave a comment