12th के बाद पुलिस कैसे बने | Police की तैयारी कैसे करें, जानिए

Police Inspector Kaise Bane: Police बनने का सपना काफी सारे लोगो का होता है। लेकिन पुलिस बनना ज्यादा आसान नहीं होता, इसके लिए काफी कठिन ट्रेनिंग और एग्जाम पास करना होता है, तब जा के पुलिस की नौकरी लगती है। 

यदि आप भी Police बनना चाहते हैं या 12th के बाद पुलिस कैसे बने? के बारे में जानना चाहते हैं, तो आपको इस पोस्ट को आखिर तक अवश्य पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको अपने सारे सवालों का जवाब मिल जायेगा। 

तो चलिए दोस्तों, अब इस बारे में बिना देरी किए जानते हैं। 

12th के बाद पुलिस कैसे बने? 

12वीं के बाद पुलिस बनने के लिए आपको ग्रेजुएशन पूरा करना होगा और राज्य या केंद्र सरकार द्वारा आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षाओं में भाग लेना होगा। इसके बाद, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू को क्लियर करना पड़ता है। तब जा के आप पुलिस बन सकते हैं। 

नीचे 12th के बाद पुलिस बनने का तरीका Step by Step बताया गया है, जिसकी हेल्प से आप सफलतापूर्वक Police बन सकते हैं: 

1. शैक्षिक योग्यता पूरी करें: 

  • पुलिस में भर्ती के लिए आपको कम से कम 12वीं पास होना पड़ेगा। 

2. उम्र सीमा पर ध्यान दें: 

  • आमतौर पर पुलिस भर्ती के लिए उम्र सीमा 18 से 25 वर्ष होती है। कुछ राज्यों में उम्र में छूट भी दी जाती है, जो विशेष कटेगरी SC/ST/OBC के उम्मीदवारों के लिए होती है।

3. शारीरिक फिटनेस पर ध्यान दें: 

  • पुलिस में भर्ती के लिए शारीरिक फिटनेस बहुत ज्यादा जरूरी होता है। नियमित रूप से व्यायाम करें और अपने शरीर को फिट रखें।
  • पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम हाईट 165 सेमी और महिला उम्मीदवारों के लिए हाईट 150 सेमी होनी चाहिए।
  • सीने की माप भी महत्वपूर्ण होती है, जैसे सामान्य 80 सेमी और फुलाकर 85 सेमी।

4. भर्ती प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करें: 

  • पुलिस भर्ती की प्रक्रिया में आमतौर पर एक लिखित परीक्षा, फिटनेस परीक्षा (PET) और शारीरिक मापन परीक्षा (PMT) शामिल होती हैं।
  • भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन राज्य के ऑफिशियल पुलिस वेबसाइट पर जारी होते हैं। जहां आपको नियमित रूप से नजर रखना चाहिए। 

5. लिखित परीक्षा की तैयारी करें: 

  • लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, हिंदी, रीजनिंग और अंग्रेजी के प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • परीक्षा के सिलेबस को समझें और उसके अनुसार तैयारी करें। 
  • पुराने प्रश्न पत्रों की सहायता लें और मॉक टेस्ट लें।

6. डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें: 

  • Police बनने हेतु जो भी दस्तावेज लगेंगे, उसे आपको तैयार रखना है। 

9. Interview पास करें:

  • लिखित और शारीरिक परीक्षाओं के बाद, कुछ पदों हेतु इंटरव्यू भी होता है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास, समझ और सोचने की क्षमता का मूल्यांकन किया जाता है।

10. ट्रेनिंग पूरा करें:

  • सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू में सफल होने के बाद, आपको प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। यह प्रशिक्षण 6 महीने से 1 साल तक का हो सकता है, जहां आपको पुलिस के विभिन्न कार्यों की जानकारी दी जाएगी।

11. पुलिस बल में शामिल होना: 

  • प्रशिक्षण पूरा करने के बाद, आपको एक पुलिस अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

बता दें की यह प्रक्रिया राज्य और केंद्रीय स्तर पर अलग-अलग हो सकती है, इसलिए अपने राज्य की पुलिस भर्ती प्रक्रिया के हिसाब से तैयारी करें।

यह भी पढ़ें: PSI बनने के लिए क्या करे?

पुलिस ke लिए कौन सी पढ़ाई करनी पड़ती है?

पुलिस में भर्ती होने के लिए आपको अपनी शैक्षिक योग्यता और इच्छुक पद के अनुसार सही पढ़ाई का चयन करना चाहिए। नीचे कुछ पुलिस पद और उनके लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यताओं के बारे में जानकारी दिया गया है: 

  • Constable : कम से कम 12वीं पास होना चाहिए।
  • SI (Sub Inspector) : कम से कम उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री आवश्यक है।
  • DSP और उससे ऊपर के पद : किसी भी विषय में स्नातक डिग्री की जरूरत है। साथ ही UPSC भी पास करना होगा। 

पुलिस बनने के लिए क्या क्या दस्तावेज चाहिए?

Police बनने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी: 

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन का डिग्री 
  • आधार कार्ड
  • जाति का प्रमाण पत्र
  • निवास का प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • और कुछ जरूरी दस्तावेज।

यह भी पढ़ें: IAS बनने के लिए Subject कौनसा चुने?

पुलिस बनने के लिए कौन सी किताब पढ़नी पड़ती है?

पुलिस बनने के लिए आपको निम्नलिखित किताबें पढ़नी चाहिए: 

  • Lucent का सामान्य ज्ञान
  • सामान्य विज्ञान
  • Lucent का General English
  • सामान्य हिंदी
  • RS Aggarwal का Quantitative Aptitude
  • किसी भी Publication का Current Affairs 
  • Practice Work Book

पुलिस में भर्ती होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?

पुलिस में भर्ती होने के लिए किसी भी कक्षा में कोई मार्क्स की जरूरत नहीं होती। आप अगर 35 – 40 प्रतिशत से भी 12th पास करते हैं तो आप पुलिस बन सकते हैं। बस आपमें पुलिस बनने के लिए योग्यता होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद न्यूज़ एंकर कैसे बने?

पुलिस के पेपर में क्या आता है?

पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर में निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं:

1. General Knowledge: 

   – भारतीय इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थव्यवस्था

   – सामान्य विज्ञान (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी)

   – Current Affairs

   – भारतीय संविधान से संबंधित प्रश्न

2. General Hindi:

   – Grammar 

   – Sentence Correction

   – मुहावरे और लोकोक्तियाँ

   – गद्यांश पर आधारित प्रश्न

3. General English: 

   – Grammar (Tenses, Voice, Narration)

   – Vocabulary (Synonyms, Antonyms)

   – Comprehension Passage

4. General Mathematics: 

   – Arithmetic (प्रतिशतता, औसत, अनुपात और समानुपात)

   – Number System

   – Time and Distance

   – Time and Work

   – Trigonometry

   – Geometry

5. Reasoning Ability: 

   – Coding-Decoding

   – Direction and Distance

   – Blood Relations

   – Order and Series

   – Syllogism, Venn Diagrams

6. General Science: 

   – Physics

   – Chemistry

   – Biology

सभी राज्य और विभाग में पूछे जाने वाले प्रश्नों की विशिष्टता थोड़ी बहुत अलग हो सकती है, लेकिन ऊपर दिए गए सभी विषयों से जुड़े सवाल Police के एग्जाम में जरूर पूछा जाता है।

यह भी पढ़ें: SPG Commando कैसे बने?

पुलिस की दौड़ कितनी होती है?

पुलिस भर्ती में निर्धारित दौड़ की दूरी और समय, पद और राज्य के अनुसार अलग अलग हो सकती हैं। आमतौर पर पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग मानक निर्धारित किए गए हैं। जो इस प्रकार है:

1. पुरुषों के लिए:

  • दूरी: 1600 मीटर (1.6 किलोमीटर) 
  • समय: 5 से 6 मिनट

2. महिलाओं के लिए:

  • दूरी: 800 मीटर
  • समय: 3 से 4 मिनट 

किसी विशेष राज्य या पद हेतु दौड़ की सही जानकारी के लिए संबंधित पुलिस भर्ती अधिसूचना या सरकारी पोर्टल देखना आपके लिए उचित होगा, क्योंकि मानदंड कभी-कभी बदल भी सकता है।

पुलिस की हाइट कितनी होती है?

पुलिस भर्ती में आवश्यक ऊँचाई राज्य, विभाग और पद के अनुसार अलग अलग हो सकता है। आमतौर पर पुलिस भर्ती के लिए आवश्यक हाइट इस प्रकार होते हैं:

1. पुरुष उम्मीदवारों के लिए:

  • सामान्य श्रेणी: 170 सेमी
  • आरक्षित श्रेणी (SC/ST/OBC): 165 सेमी 
  • पहाड़ी क्षेत्र के उम्मीदवार: 165 सेमी

2. महिला उम्मीदवारों के लिए:

  • सामान्य श्रेणी: 157 सेमी
  • आरक्षित श्रेणी (SC/ST/OBC): 155 सेमी (कई राज्यों में)
  • पहाड़ी क्षेत्र) के उम्मीदवार: 155 सेमी

यह मानदंड राज्य और विभाग के अनुसार थोड़ा बहुत अलग अलग हो सकता है, इसलिए राज्य के ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर इस बारे में पता जरूर करें। 

यह भी पढ़ें: Graduation के बाद CA कैसे बने?

पुलिस में मेडिकल टेस्ट कैसे होता है?

पुलिस भर्ती से पहले आपको कई मेडिकल टेस्ट देने होंगे और पास करने होंगे, जैसे की: 

1. Vision Test: 

  • Distant Vision: 6/6 या 6/9 बिना चश्मे के।
  • Near Vision: J1/J2।
  • Color Vision: रंगों को पहचानने की क्षमता की जाँच की जाती है, विशेष रूप से रेड-ग्रीन कलर ब्लाइंडनेस के लिए।
  • Squint: स्क्विंट के मामले में रिजेक्शन हो सकती है।

2. Hearing Ability: 

  • कानों की जाँच की जाती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उम्मीदवार सामान्य रूप से सुन सकता है की नहीं।

3. Physical Measurements: 

  • ऊँचाई, छाती और वजन का मापन किया जाता है।
  • छाती में न्यूनतम 5 सेमी का Expansion की जरूर पड़ सकती है।

4. Heart and Lungs: 

  • हृदय और फेफड़ों की कार्यक्षमता की जाँच की जाती है, जिसमें सांस की तकलीफ, अस्थमा या किसी भी प्रकार की हृदय रोग की संभावना की जांच शामिल है।

5. Bones and Joints Examination: 

  • शरीर के हड्डियों और जोड़ों की सामान्य स्थिति की जाँच होई है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उम्मीदवार किसी भी प्रकार के विकलांगता या असामान्यता की परेशानी से जूझ नहीं रहा है।

6. Mental Health: 

  • मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति का मूल्यांकन किया जाता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उम्मीदवार किसी भी प्रकार के मानसिक रोग से ग्रस्त है या नहीं।

7. Other General Tests: 

  • शरीर में किसी भी प्रकार के रोग, घाव, अल्सर, त्वचा रोग या किसी अन्य बीमारी की जाँच की जाती है।

मेडिकल टेस्ट में उम्मीदवार को अनफिट पाया जाने पर उसे भर्ती के लिए अयोग्य घोषित किया जा सकता है। इसलिए, शारीरिक फिटनेस और स्वास्थ्य पर विशेष रूप से आपको ध्यान देना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: 10th के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर कैसे बने?

FAQs: Police Inspector Kaise Bane 

1. क्या पुलिस की परीक्षा कठिन है?

पुलिस की परीक्षा कुछ मामलों में कठिन हो सकता है, क्योंकि इसमें सामान्य ज्ञान, गणित, तार्किक क्षमता और शारीरिक फिटनेस की जाँच किया जाता है। इसलिए आपको इसे पास करने के अच्छे से तैयारी और अभ्यास की जरूरत पड़ेगी। 

2. पुलिस बनने के लिए कौन सा विषय लेना पड़ता है?

पुलिस बनने के लिए कोई विशेष विषय लेना अनिवार्य नहीं है। 12वीं के बाद आप किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन करके पुलिस बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

3. पुलिस बनने के लिए कितनी हाइट चाहिए?

पुलिस बनने के लिए पुरुषों की न्यूनतम हाइट 170 सेंटीमीटर और महिलाओं की 157 सेंटीमीटर होनी चाहिए। हालांकि, यह मानक राज्य और पुलिस बल के अनुसार थोड़ा बहुत अलग अलग भी हो सकता है।

निष्कर्ष (12th Ke Baad Police Kaise Bane)

तो दोस्तों, 12th के बाद पुलिस कैसे बने के बारे में आपने जान लिया। उम्मीद करता हूं की आपको इस पोस्ट से काफी कुछ जानने को मिला होगा। साथ ही आपको अपने सभी सवालों का जवाब भी मिल गया होगा। 

लेकिन अगर अभी भी आपके मन में कोई सवाल या संदेह है, तो कृपया आप हमें कॉमेंट के माध्यम से इस बारे में जरूर बताएं। साथ ही इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि उन्हें भी 12th के बाद पुलिस कैसे बने के बारे में पता चल सके।

इसके अलावा आप हमारे साथ WhatsApp Group पर भी जुड़ सकते हैं, जहां हम इसी तरह की बेहतरीन जानकारी लाते रहते है। 

इन्हें भी पढ़ें:

Leave a comment