महिला पुलिस की तैयारी कैसे करें 2024: जानें तैयारी का सही तरीका

Mahila Police Ki Taiyari Kaise kare: बहुत सारी महिलाओं का सपना होता की वे देश की सेवा करें और देश के प्रगति के अपना सहयोग दें। यदि आप एक महिला है और देश की सेवा करना चाहते है और इसके लिए आप पुलिस की नौकरी करना चाहते है तो आपके मन में यह सवाल तो होगा ही की महिला पुलिस की तैयारी कैसे करें?

यह लेख पुलिस के ऊपर ही है। आज आप इस पोस्ट के माध्यम से जानेंगे की महिला पुलिस की तैयारी कैसे करें? यदि आप भी देश के प्रगति में अपना सहयोग देना चाहते है तो आपको यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए। तो चलिए दोस्तो जल्दी से जानते है महिला पुलिस कैसे बने?

इस पोस्ट में आप जानेंगे -

महिला पुलिस के प्रकार 

महिला पुलिस के कई प्रकार होते हैं, जैसे की: 

  • महिला कांस्टेबल
  • महिला हेड कांस्टेबल
  • महिला असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर
  • महिला सब इंस्पेक्टर
  • महिला इंस्पेक्टर
  • महिला एसएचओ
  • महिला ASP
  • महिला DSP
  • महिला SP
  • महिला AIG
  • महिला DIG
  • महिला IGP
  • महिला ADGP
  • महिला DGP या महिला कमिश्नर

लड़कियों को पुलिस बनने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है?

यदि कोई लड़की है जो पुलिस बनना चाहती है, तो इसके लिए सबसे पहले तो उसे शैक्षणिक योग्यता पास करना होगा और फिर इसके बाद आयु सीमा, शारीरिक योग्यता, लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट को पास करना होगा। जिसके बाद लड़की आसानी से पुलिस बन सकती है और पुलिस का काम कर सकती है। 

यह भी पढ़ें: 12th के बाद पुलिस कैसे बने?

महिला पुलिस की तैयारी कैसे करें?

महिला पुलिस की तैयारी के लिए निम्नलिखित स्टेप का पालन करें :- 

  1. रूटीन बनाएं: पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए पहले एक टाइम टेबल बनाएं। इससे आप सभी विषयों का सही ढंग से अध्ययन कर पाएंगे और समय का सही उपयोग कर सकेंगे।
  2. क्वेश्चन बैंक और मॉक टेस्ट: पिछले 10 वर्षों के सभी प्रश्नों का अभ्यास करें। इससे परीक्षा में आने वाले प्रश्नों का अंदाज़ा लगेगा, साथ ही मॉक टेस्ट ज़रूर दें।
  3. कमजोर टॉपिक के नोट्स: जो विषय या प्रश्न आपको कठिन लगते हैं, उनके नोट्स बनाएं। इससे वे कुछ दिनों में आपको आसान लगने लगेंगे।
  4. सोशल मीडिया का उपयोग: फेसबुक और टेलीग्राम ग्रुप्स से पढ़ाई में मदद लें। यहां से अच्छी जानकारी और नोट्स मिल सकते हैं। करंट अफेयर्स के लिए सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करें।
  5. AI टूल्स का उपयोग करें: AI टूल्स आज के समय में काफी लोकप्रिय हो चुके है, आप अपनी परीक्षा की तैयारी के लिए इन Tools का उपयोग करें। जैसे ChatGPT, Google Bard, Copilot आदि। 
  6. सभी विषयों का रिवीजन: सभी विषयों का बार-बार रिवीजन करें ताकि सब कुछ याद रहे और आप अच्छे से इसकी तैयारी कर सकें।
  7. शारीरिक परीक्षा की तैयारी: रोज़ दौड़ लगाएं ताकि आपका शरीर स्वस्थ रहे और शारीरिक परीक्षा में दौड़ने का टेस्ट आसानी से पास हो सके। साथ ही, अपने खानपान और स्वास्थ्य का भी अच्छे से ध्यान रखें।

महिला पुलिस भर्ती कब निकलेगी (2024)

महिला पुलिस भर्ती 2024 के लिए विभिन्न राज्यों में अलग अलग समय पर भर्तियां निकाली जायेंगी। जैसा कि अभी पुलिस कांस्टेबल भर्ती रीवाईजड नोटिफिकेशन 16 अगस्त 2024 को जारी किया गया है। बता दें कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 सितंबर 2024 से शुरू कर दिए जाएंगे।

और इस अवधि तक सभी महिला उम्मीदवारों के लिए भर्ती की सम्पूर्ण जानकारी, आवेदन प्रक्रिया समेत संबधित राज्य की आधिकारिक पुलिस वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। लेकिन आवेदन करने से पहले आपको शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा और अन्य मानदंडों को ध्यान से पढ़ना आवश्यक है।

पुलिस का फॉर्म भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ 

यदि आप पुलिस का फॉर्म भरना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्न चीजों की जरूरत होगी : 

  • 10वीं और 12वीं का मार्कशीट और ग्रेजुएशन की डिग्री (यदि जरूरी हो तो)।
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र आदि। 
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • उम्मीदवार का डिजिटल हस्ताक्षर 
  • मेडिकल टेस्ट कराना होगा, जिसका फिटनेस प्रमाण पत्र लगेगा

यह भी पढ़ें: IPS बनने के लिए कौनसा सब्जेक्ट लेना चाहिए?

लेडीज पुलिस के नौकरी के लिए योग्यता : 

  • 12वी और फिर उसके बाद ग्रेजुएशन की डिग्री की जरूरत पड़ेगी। तभी आप पुलिस हेतु आवेदन कर सकेंगे।
  • पुलिस भर्ती के लिए महिला अभ्यर्थी का हाइट कम से कम 155 सेंटीमीटर मतलब 5 फूट 1 इंच होना चाहिए। वहीं पुरुष अभ्यर्थी के लिए हाइट 168 सेंटीमीटर मतलब 5 फूट 6 इंच होना चाहिए।  
  • पुलिस के जाने के लिए छाती या सीना की चौड़ाई केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए ही मान्य होता है वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए छाती का माप नहीं लिया जाता है। बल्कि, उनकी लंबाई और वजन पर अधिक ध्यान दिया जाता है।
  • महिला उम्मीदवार का वजन कम से को 40 किलोग्राम होना चाहिए वहीं पुरुष उम्मीदवार का वजन 50 किलोग्राम होना चाहिए।
  • पुलिस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम 25 वर्ष हैं। 

पुलिस में नौकरी के लिए महिला की शारीरिक क्षमता

  • लंबाई: 155 सेंटीमीटर
  • दौड़: 800 मीटर की दौड़ (आमतौर पर 4-6 मिनट में पूरी करनी होती है)
  • लंबी कूद: 8-10 फीट
  • ऊंची कूद: 2.5-3 फीट
  • शॉट पुट: 12 पाउंड का गोला, जिसे लगभग 10-15 फीट फेंकना होता है।

यह भी पढ़ें: आईपीएस बनने में कितना खर्च आता है?

पुलिस में लड़कियों का मेडिकल टेस्ट कैसे होता है?

पुलिस भर्ती में लड़कों के साथ साथ लड़कियों की मेडिकल टेस्ट बहुत जरूरी है जिससे यह सुनिश्रित किया जा सके की उम्मीदवार शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ है और पुलिस सेवा की मापदंड को पूरा करने के लिए सक्षम हैं। 

महिलाओं के मेडिकल टेस्ट में सामान्य: शारीरिक माप (जैसे शरीर की लंबाई और वजन), देखने की परीक्षण, सुनने की क्षमता, हृदय परीक्षण, महिला संबंधित स्वास्थ्य जाँच, रक्त परीक्षण, मूत्र परीक्षण और गर्भावस्था की जाँच की जाति है। 

इन सभी मेडिकल टेस्ट को यह सुनिश्रित करने के लिए किए जाते है की उम्मीदवार किसी विशेष प्रकार के शारीरिक या मानसिक समस्या से ग्रसित न हो, क्योंकि यह उनकी ड्यूटी पर असर डाल सकती है। 

पुलिस के पेपर में कौन-कौन से विषय आते है? 

जब आप महिला पुलिस बनने जा ही रही है तो आपके मन में यह सवाल तो जरूर होगा की पुलिस के पेपर में कौन-कौन से विषय आते है? ऐसे में महिला पुलिस के सिलेबस में यह चीज़े आएँगी:

  • भारतीय संविधान (Indian Constitution)
  • भारतीय राजनीति और सरकार (Indian Politics and Governance)
  • समाजशास्त्र (Sociology)
  • अर्थशास्त्र (Economics)
  • भूगोल (Geography)
  • इतिहास (History)
  • वर्तमान घटनाएँ (Current Affairs)
  • गणित (Mathematic)
  • रीजनिंग (Reasoning) 
  • अंग्रेजी (English)!
  • हिंदी (हिंदी) 

यह भी पढ़ें: IAS बनने के लिए 11th में कोनसा सब्जेक्ट लेना चाहि

महिला पुलिस के कार्य क्या होता है? 

अभी तक आपने जान लिया महिला पुलिस की तैयारी कैसे करें? लेकिन अब यदि आपके मन में यह सवाल होगा की महिला पुलिस के कार्य क्या है? तो बता दें, महिला पुलिस का भी वही काम होता जो पुरुष करते है। 

मतलब अपने क्षेत्र में अपराध को नियंत्रण करना, अपराधियों को पकड़ना और उन पर करवाई करना, केस को सुलझाना, गरीबी की मदद करना, लोगो के बाद विवाद को शांत करना, न्यायालय के समझ सबूत और गवाह पेश करना सरकार और नीतियों का पालन करना आदि। 

इसके आलावा यदि कोई केस महिला संबधित है तो उसे सुलझाने के लिए एक महिला पुलिस को ही भेजा जाता है।। मतलब महिलाओं से मारपीट या उन्हें रिमांड पर लेना, उनकी चेकिंग करना, उनसे पूछताछ करना या उन्हें जेल में डालना या कोर्ट के समक्ष उन्हें पेश करना आदि काम एक महिला पुलिस के ही होते हैं। 

यह भी पढ़ें: IAS बनने के लिए Subject कौनसा चुनें?

महिला पुलिस का वेतन कितना होता है? 

लेडीज पुलिस की सैलरी उनके पद के अनुसार भिन्न-भिन्न होती है। एक सामान्य महिला कांस्टेबल का वेतन 15 हजार से 20 हजार रूपए होता है जबकि हेड कांस्टेबल का वेतन 20 से 25 हजार रूपए होता है। महिला इंस्टेपर का वेतन 30 से 50 हजार रूपए और महिला आईपीएस का वेतन 50 से 70 हजार रूपए होता है। 

इसके बाद जैसे-जैसे किसी महिला पुलिस के अंदर अनुभव बढ़ता जाएगा तो उसका वेतन भी बढ़ता चला जाएगा। एक उच्च स्तरीय महिला पुलिस अधिकारी की बात करें तो महीने का 1 लाख से लेकर 3 लाख रुपए सैलरी होती है। इसके साथ महिला पुलिस को कई प्रकार के भत्ते भी मिलते है। 

FAQs: 

1. पुलिस में महिलाओं के लिए कौन सी पोस्ट सबसे अच्छी है?

पुलिस में महिलाओं के लिए सबसे अच्छी पोस्ट उनकी रुचियों, योग्यता और करियर लक्ष्यों पर निर्भर करती है। हांलकी SI और DSP महिलाओं के लिए काफी अच्छी पोस्टिंग जो सकती है। 

2. कांस्टेबल की नौकरी कितने साल तक होती है?

पुलिस कांस्टेबल की नौकरी सरकारी सेवा में आती है और यह एक स्थाई नौकरी होती है जब तक की किसी महिला को किसी खास वजह से बर्खास्त नही किया जाता। आमतौर पर महिला अपनी नौकरी 30 से 35 सालों तक कर सकती है। 

3. महिला पुलिस में फिजिकल फिटनेस टेस्ट में कौन-कौन से इवेंट होते हैं?

महिला पुलिस में फिजिकल फिटनेस टेस्ट में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉट पुट, आदि जैसे इवेंट होते है। 

निष्कर्ष (महिला पुलिस की तैयारी कैसे करें?)

आज हमने आपको इस पोस्ट के माध्यम से महिला पुलिस की तैयारी कैसे करें? के बारे में बेहतर और आसान शब्दों में जानकारी दिया है। बहुत सारे लड़कियों का पुलिस में जाने के सपना होता है लेकिन सही से तैयारी न कर पाने के कारण वे अपने सपनो को पूरा कर नही पाते है।

इसलिए आज हमने इस पोस्ट में कुछ आसान तरीके बताए है जिन्हे फॉलो करके आप आसानी से अपने पुलिस बनने के सपने को पूरा कर सकते है। यदि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा तो इसे अपने सभी रिलेटिव के साथ शेयर जरूर करें ताकि उन्हें भी लेडीज पुलिस की तैयारी कैसे करें? के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।

इन्हें भी पढ़ें:

2 thoughts on “महिला पुलिस की तैयारी कैसे करें 2024: जानें तैयारी का सही तरीका”

Leave a comment