NEET का एग्जाम कैसे होता है | NEET परीक्षा पैटर्न 2024-25 

NEET का एग्जाम कैसे होता है : आजकल के स्टूडेंट्स के बीच NEET काफी ज्यादा पॉपुलर हो गया है। अधिकतर जो Scince के Students रहते हैं, वो 12th के बाद नीट करना चाहते हैं। हांलकी अधिक Fees होने के चलते कई विद्यार्थी नहीं कर पाते। 

लेकिन काफी सारे विद्यार्थियों के मन में ये सवाल होता है की NEET का पेपर कैसे होता है, आज हम इस पोस्ट के माध्यम से आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। यदि आप भी इसके बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस पोस्ट को आखिर तक पढ़ना है। 

इसमें हम NEET का Exam कैसे होता है के साथ साथ NEET का परीक्षा पैटर्न, नीट के लिए माइनस मार्किंग, नीट के पेपर में कैसे प्रश्न पूछे जाते हैं, नीट की परीक्षा में क्या क्या आता है आदि जैसे चीजों के बारे में भी जानेंगे। ताकि आपके मन में नीट से जुड़े कोई भी डाउट न रहे। 

NEET का एग्जाम कैसे होता है?

अक्सर बहुत से छात्र इस बात को लेकर हमेशा शंका में रहते हैं कि NEET का एग्जाम कैसे होता है यानी नीट एग्जाम का पैटर्न कैसा होता है या फिर इसके सवाल किस तरह से आते है। ऐसे में आपका जानना जरूरी है की राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जल्द ही इसमें कुछ परिवर्तन किए जा सकते है।

लेकिन फिर भी अभी जिस पैटर्न का उपयोग किया जाता है, उसके बारे में हम आपको बता देते हैं। नीट की परीक्षा में चार विषयों से कुल 200 प्रश्न पूछे जाते हैं। इनमें एक पैटर्न के हिसाब से आपको 180 सवालों का उत्तर देना होता है। 

अगर आप सही उत्तर देते हैं तो, इसमें प्रत्येक प्रश्न के 4 अंक आपको दिए जाते हैं और यदि गलत उत्तर देते हैं तो 1 अंक काट लिया जाता है। नीट की परीक्षा टोटल यानी अधिकतम 720 अंक के होते हैं जबकि इसका न्यूनतम अंक -180 होता है। 

चलिए अब इसके बारे में बारीकी से समझते हैं। 

  • नीट एग्जाम के सब्जेक्ट

सबसे पहले हम आपको नीट के एग्जाम में आने वाले सब्जेक्ट के बारे में विस्तार से बता देते हैं। नीट की परीक्षा में आपसे कुल 4 विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। इनके बारे में आपन 10वीं, 11वीं और 12वीं की कक्षा में पढ़ लिया होगा। 

ये चार विषय फिजिक्स, केमिस्ट्री, जियोलॉजी और बॉटनी होते हैं। इसमें से बॉटनी व जूलॉजी को बायोलॉजी का ही पार्ट होता हैं, जिसे दो हिस्सों में तोड़कर विस्तार पूर्वक पढ़ाया जाता है। 

  • नीट एग्जाम का पैटर्न

नीट के एग्जाम में कुल 200 सवाल आते हैं जिनमें से आपको 180 प्रश्न के उत्तर देने होते हैं लेकिन दोस्तों, इसका मतलब यह नहीं कि दिए गए 200 प्रश्न में से आप किसी भी 180 प्रश्न के उत्तर देंगे। इस पैटर्न को 2021 से लागू किया गया है। जिसके तहत सभी सब्जेक्ट से 50 प्रश्न पूछे जाते है। 

इन 50 प्रश्नों को A और B यानी 2 सेक्शन में बांटा गया होता है। A सेक्शन में 35 प्रश्न होते हैं जिनका उत्तर देना अनिवार्य होता है, जबकि B सेक्शन में 15 प्रश्न आते हैं जिनमें से आपको किन्हीं 10 के उत्तर देने होते हैं।

  • नीट एग्जाम देने का समय

अब बात किया जाए नीट एग्जाम देने के समय के बारे में, तो इसके लिए आपको 200 मिनट यानी 3 घंटे 20 मिनट इस समय मिलता है। इसकी परीक्षा अक्सर दोपहर में 2 बजे शुरू होती है और शाम को 5 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होती है। 

हालाँकि आपको परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले ही एग्जाम सेंटर पर पहुँचना होता है ताकि बाकि mi फॉर्मेलिटी को पूरी की जा सके।

  • नीट एग्जाम के नंबर

नीट की परीक्षा में कुल 180 सवालों के सही जवाब देने होते हैं और प्रत्येक सही उत्तर के आपको 4 अंक दिए जाते हैं। वहीं अगर आप किसी प्रश्न का गलत उत्तर देते हैं, तब आपका एक अंक माइनस में चला जाता है और आहार आप किसी भी प्रश्न का उत्तर नहीं देते है तो कोई भी अंक माइनस या प्लस में नही जाता है। 

इस तरह से आपको नीट की एग्जाम में अधिक से अधिक 720 अंक और कम से कम -180 अंक मिल सकते है।

यह भी पढ़ें : नीट के लिए सबसे बेस्ट बुक कौन सी है?

NEET पेपर पैटर्न 2024 – परीक्षा के खंड और कुल अंक

NEET परीक्षा के कालखंड और कुल अंक निम्नलिखित है –

विषयखंडप्रश्नों की संख्याखंड वार अंक
भौतिकीखंड A35140
खंड B1540
रसायन विज्ञानखंड A35140
खंड B1540
वनस्पति विज्ञानखंड A35140
खंड B1540
प्राणि विज्ञानखंड A35140
खंड B1540
कुल अंक720

नीट के लिए माइनस मार्किंग 2024 (Minus Marking in NEET)

नीट परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर देने के बदले माइनस मार्किंग की जाती है। छात्रों द्वारा यदि गलत उत्तर दिया जाता है तो उन्हें एक अंक गवाना पड़ेगा। इसलिए जरूरी है की छात्रों को नीट की परीक्षा देते समय पूरा ध्यान उस पर ध्यान केंद्रित करें और सही उत्तर दे। 

नीट प्रश्न पत्र 13 भाषाओं यानी अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, मराठी, उड़िया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में होगा। उम्मीदवार आवेदन पत्र भरने के वक्त नीट के प्रश्न पत्र की भाषा का चयन कर सकता हैं। 

आपको इस बात का ध्यान  रखना होगा कि क्षेत्रीय भाषा का चुनाव नीट परीक्षा केंद्र के अनुसार किया जाए। NEET परीक्षा में अन्य भाषाओं की उपलब्धता और विकल्प का पूरा विवरण नीचे दिए गए तालिका में दिया गया है।

माध्यमनीट परीक्षा केंद्र
अंग्रेजीसभी परीक्षा शहरों और केंद्रों पर
अंग्रेजी और हिंदीसभी परीक्षा शहरों और केंद्रों पर
अंग्रेजी और उर्दूसभी परीक्षा शहरों और केंद्रों पर
अंग्रेजी और असमियाकेवल असम के परीक्षा केंद्रों में उपलब्ध
अंग्रेजी और बंगालीकेवल पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के परीक्षा केंद्रों में उपलब्ध
अंग्रेजी और गुजरातीकेवल गुजरात, दमन, दादरा और नगर हवेली के परीक्षा केंद्रों में उपलब्ध
अंग्रेजी और मराठीकेवल महाराष्ट्र के परीक्षा केंद्रों में उपलब्ध
अंग्रेजी और तमिलकेवल तमिलनाडु, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, पुडुचेरी के परीक्षा केंद्रों में उपलब्ध
अंग्रेजी और तेलुगुकेवल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध
अंग्रेजी और ओड़ियाकेवल ओडिशा के परीक्षा केंद्रों में उपलब्ध
अंग्रेजी और कन्नड़केवल कर्नाटक के परीक्षा केंद्रों में उपलब्ध
अंग्रेजी और पंजाबीकेवल पंजाब, चंडीगढ़ और नई दिल्ली के परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध है
अंग्रेजी और मलयालमकेवल केरल और लक्षद्वीप के परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध

यह भी पढ़ें : BAMS के लिए NEET में कितने मार्क्स चाहिए?

FAQs: 

1. NEET एग्जाम कितनी बार दे सकते हैं?

अन्य परीक्षाओं के जैसे NEET एग्जाम में परीक्षा प्रयास करने की कोई सीमा तय नहीं किया गया है। आप जब तक चाहे इसकी परीक्षा दिला सकते हैं।

2. नीट कितने साल का कोर्स होता है?

नीट 4.5 वर्ष का कोर्स होता है। जिसमें भौतिक, केमिस्ट्री और बायोलॉजी को विस्तार पूर्वक पढ़ाया जाता है। 

3. नीट के पेपर में कैसे प्रश्न पूछे जाते हैं?

NEET के पेपर में भौतिक, केमिस्ट्री और बायोलॉजी से जुड़े कुल 200 प्रश्न पूछे जाते हैं। जिनमें से 180 प्रश्नों को आपको हल करना होता है। 

निष्कर्ष (NEET का एग्जाम कैसे होता है)

तो दोस्तों, इस पोस्ट में आपने NEET का एग्जाम कैसे होता है के बारे में विस्तार से जाना। उम्मीद है की इस पोस्ट से आपको काफी कुछ नया सीखने और जानने को मिला होगा। हमने इसमें NEET के Exam से संबंधित सभी चीजों के बारे में बताया है। 

इसके बाद भी अगर आपके मन में नीट से जुड़ी कोई संदेह या सवाल हो, तो कृपया करके आप हमसे कॉमेंट करके जरूर पूछें। साथ ही इस पोस्ट को अपने अन्य दोस्तों के साथ शेयर भी करें ताकि वो लोग भी NEET का एग्जाम कैसे होता है के बारे में जान सके। 

इन्हें भी पढ़ें :

Leave a comment