Merchant Navy क्या है और कैसे बनें [2024] : पात्रता, फीस, वेतन, करियर

Merchant Navy क्या है और कैसे बनें: मर्चेंट नेवी आज के यूथ के लिए काफी अच्छा करियर अवसर हो सकता है। यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें सरकारी नौकरी के साथ प्राइवेट क्षेत्रों में भी नौकरी की भरमार होती है। इस क्षेत्र में जॉब पाने के लिए आपका 12वीं कक्षा में कम से कम 60 फीसदी अंक आना चाहिए। 

Merchant Navy बनने के लिए जरूरी है की उम्मीदवार 12वीं कक्षा PCM (Physics, Chemistry, Maths) Subject में उत्तीर्ण हुआ हो। ऑफिसर बनने के लिए आपको ग्रेजुएशन पूरा करना होगा। दोस्तों इस पोस्ट में हम आपको मर्चेंट नेवी क्या है और कैसे ज्वाइन करें के बारे में विस्तार से बताएंगे। 

इस पोस्ट में आप जानेंगे -

Merchant Navy क्या है – What is Merchant Navy in Hindi 

मर्चेंट नेवी जिसे शिपर मरीन के नाम से भी जाना जाता है, यह एक विश्वव्यापी व्यापारिक उद्योग है, जो विश्व ने समुद्री मार्ग से यात्रियों, वस्तुओं और खाद्य सामग्री के परिवहन के लिए लोकप्रिय है। मर्चेंट नेवी डिलीवरी डिवीजन का एक हिस्सा होता है।

जिसके अंतर्गत समुद्री जहाजों के जरिए एक देश से दूसरे देशों में अधिक मात्रा में वस्तुओं का आदान-प्रदान किया जाता है। इस दायित्व का पूरा भार नाविक यानी नौसेना के ऊपर होता है।

“Merchant Navy एक व्यापारिक नौसेना फोर्स होता है जो एक देश से दूसरे देश आने वाली सभी सामग्री का व्यापार करती है। इसमें कार्गो जहाज, यात्री जहाज तथा अन्य संचालन हेतु कई प्रकार के नौसेना शामिल होती हैं।”

मर्चेंट नेवी बनने के लिए योग्यता 

  • मर्चेंट नेवी फ़ोर्स ज्वाइन करने हेतु उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से फिजिक्स, केमिस्ट्री ओटी मैथ्स विषयों के साथ 12वीं कक्षा को 60% या इस अधिक अंक के साथ पास होना चाहिए। 
  • मर्चेंट नेवी ज्वाइन करने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 17 वर्ष से 25 वर्ष के बीच निर्धारित किया गया है।
  • उम्मीदवार को फिजिकल फिटनेस (Physical Fitness) का सर्टिफिकेट भी डॉक्टर से लेना होगा।
  • इसके अलावा आंखों का विजन 6/6 होना चाहिए, तभी आप Merchant Navy Join कर सकेंगे। 
  • एक ध्यान देने वाला बात यह भी है की इसमें ज्वाइन करने वाला उम्मीदवार (महिला या पुरुष) अविवाहित होना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: समीक्षा अधिकारी क्या होता है और कैसे बने?

मर्चेंट नेवी में कितने साल का कोर्स होता है?

मर्चेंट नेवी में विभिन्न प्रकार के कोर्स उपलब्ध होते हैं, जिनकी अवधि उनकी प्रकार और स्तर के आधार पर अलग अलग होती है। सामान्यत: कुछ प्रमुख कोर्स और उनकी अवधि इस प्रकार होती है:

  1. डिप्लोमा इन नेवल आर्किटेक्चर एंड ऑफशोर इंजीनियरिंग: यह कोर्स लगभग 3 साल का होता है।
  2. बी.एससी. (नॉटिकल साइंस): यह 3 वर्ष का अंडरग्रेजुएट कोर्स होता है।
  3. बी.टेक (मरीन इंजीनियरिंग): यह 4 साल का अंडरग्रेजुएट कोर्स होता है।
  4. प्रिपरेटरी कोर्स फॉर डी.ओ.टी. क्लास IV, पार्ट A: यह लगभग 6 महीने का कोर्स होता है।
  5. सीडीसी (Continuous Discharge Certificate): यह कोर्स भी 6 महीने का होता है।

इसके अलावा, कुछ शॉर्ट टर्म कोर्स और ट्रेनिंग प्रोग्राम भी होते हैं जिनकी अवधि कुछ हफ्तों से लेकर कुछ महीनों तक हो सकती है।

मर्चेंट नेवी सिलेक्शन प्रोसेस 

मर्चेंट नेवी में चयन के लिए उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना पड़ता है, जिनमें लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग टेस्ट, मेंस परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं। जो उम्मीदवार इन सभी प्रक्रियाओं में सफल हो जाते हैं, उन्हें मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है। 

सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची में शामिल किया जाता है।

यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद पायलट कैसे बने?

मर्चेंट नेवी की फीस कितनी है?

मर्चेंट नेवी कोर्स की फांस 50 हजार से 5 लाख या इससे ज्यादा तक हो सकता है। लेकिन इसके लिए कई तरह के कोर्सेज मौजूद है। जिनकी फीस भी अलग अलग होती है:- 

  • बी.एससी. (नॉटिकल साइंस): ₹2 लाख से ₹6 लाख प्रति वर्ष
  • बी.टेक (मरीन इंजीनियरिंग): ₹2.5 लाख से ₹6 लाख प्रति वर्ष
  • डिप्लोमा इन नेवल आर्किटेक्चर एंड ऑफशोर इंजीनियरिंग: ₹1.5 लाख से ₹4 लाख प्रति वर्ष
  • प्रिपरेटरी कोर्स फॉर डी.ओ.टी. क्लास IV, पार्ट A: ₹1 लाख से ₹3 लाख
  • सीडीसी (Continuous Discharge Certificate): ₹50,000 से ₹1 लाख

बता दें की फीस संरचना संस्थान और पाठ्यक्रम पर भी निर्भर करती है और इसी के हिसाब से अलग अलग होती है। सरकारी संस्थानों की फीस प्राइवेट संस्थानों की तुलना में काफी कम हो सकती है। 

मर्चेंट नेवी के ट्रेनिंग में क्या क्या होता है?

मर्चेंट नेवी की ट्रेनिंग में उम्मीदवारों को विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी कौशलों से गुजरना पड़ता है। इस ट्रेनिंग के प्रमुख घटक निम्नलिखित हैं:

1. Theoretical Education

   – नौवहन (Navigation)

   – समुद्री इंजीनियरिंग (Marine Engineering)

   – समुद्री कानून और नियम (Maritime Law and Regulations)

   – समुद्री मौसम विज्ञान (Marine Meteorology)

   – समुद्री सुरक्षा (Maritime Safety)

2. Practical Training:

   – जहाज पर काम करने के व्यावहारिक अनुभव (On-ship Training)

   – समुद्री उपकरणों का संचालन और रखरखाव (Operation and Maintenance of Marine Equipment)

   – आपातकालीन प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण (Emergency Procedures Training)

   – सिग्नलिंग और संचार प्रणाली का उपयोग (Use of Signaling and Communication Systems)

3. Physical Fitness Training:

   – नियमित व्यायाम और शारीरिक फिटनेस कार्यक्रम (Regular Exercise and Fitness Programs)

   – तैराकी और जीवन रक्षक तकनीकें (Swimming and Life-saving Techniques)

   – सहनशक्ति और लचीलापन बढ़ाने के लिए गतिविधियाँ (Activities to Improve Endurance and Flexibility)

4. Safety and Survival Training

   – आग बुझाने की तकनीकें (Firefighting Techniques)

   – पानी में जीवित रहने की कला (Survival at Sea)

   – जीवन रक्षक उपकरणों का उपयोग (Use of Life-saving Equipment)

   – एंटी-पाइरेसी (Anti-piracy) और सुरक्षा उपाय (Security Measures)

5. Soft Skills Training

   – नेतृत्व और टीमवर्क कौशल (Leadership and Teamwork Skills)

   – संचार कौशल (Communication Skills)

   – समस्या-समाधान और निर्णय लेने की क्षमता (Problem-solving and Decision-making Skills)

6. Specialized Training

   – विशिष्ट जहाजों और उपकरणों का प्रशिक्षण (Training on Specific Ships and Equipment)

   – विशेषज्ञ क्षेत्रों में एडवांस कोर्स (Advanced Courses in Specialized Areas)

   – प्रोजेक्ट्स और केस स्टडीज (Projects and Case Studies)

यह ट्रेनिंह सुनिश्चित करते हैं कि उम्मीदवार न केवल तकनीकी रूप से सक्षम हों बल्कि आपातकालीन स्थितियों में भी कुशलता से कार्य कर सकें। Merchant Navy क्या है और कैसे बनें

यह भी पढ़ें: Graduation के बाद CA कैसे बने?

मर्चेंट नेवी में क्या काम करना पड़ता है?

दोस्तों मर्चेंट नेवी में कई सारे पोस्ट होते हैं और सभी पोस्ट में मौजूद नौजवानों के काम भी अलग अलग होते हैं। जैसे की – 

1. नेविगेशन (Navigation):

   – जहाज का मार्गदर्शन और संचालन

   – नेविगेशनल चार्ट्स और उपकरणों का उपयोग

   – समुद्री मौसम की निगरानी

2. इंजीनियरिंग (Engineering):

   – जहाज के इंजन और मशीनरी की देखरेख और मरम्मत

   – बिजली उत्पादन और वितरण प्रणाली का संचालन

   – जल और अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली की निगरानी

3. संचार और सिग्नलिंग (Communication and Signaling):

   – रेडियो और सैटेलाइट संचार प्रणालियों का उपयोग

   – आपातकालीन संदेशों का प्रसारण और प्राप्ति

   – अन्य जहाजों और बंदरगाहों के साथ संचार

4. लोडिंग और अनलोडिंग (Loading and Unloading):

   – कार्गो की सुरक्षित लोडिंग और अनलोडिंग

   – वजन वितरण और स्थिरता की निगरानी

   – कार्गो की सुरक्षा सुनिश्चित करना

5. सुरक्षा और आपातकालीन प्रक्रियाएँ (Safety and Emergency Procedures):

   – अग्निशमन और जीवन रक्षक उपकरणों का संचालन

   – आपातकालीन अभ्यास और प्रशिक्षण का संचालन

   – सुरक्षा नियमों और विनियमों का पालन

6. रखरखाव और मरम्मत (Maintenance and Repairs):

   – नियमित रखरखाव और निरीक्षण कार्य

   – उपकरण और संरचना की मरम्मत

   – साज-सज्जा और सफाई कार्य

7. प्रबंधन और प्रशासन (Management and Administration):

   – जहाज का दस्तावेजीकरण और रिकॉर्ड कीपिंग

   – कर्मियों का प्रबंधन और शेड्यूलिंग

   – बंदरगाह और कस्टम्स के साथ तालमेल

8. समुद्री पर्यावरण संरक्षण (Marine Environmental Protection):

   – प्रदूषण नियंत्रण उपायों का पालन

   – अपशिष्ट प्रबंधन और निपटान

   – समुद्री पारिस्थितिकी की सुरक्षा

मर्चेंट नेवी की सैलरी कितनी है?

मर्चेंट नेवी की सैलरी उनके पोस्ट के आधार पर अलग अलग होती है। इनकी सैलरी अनुभव और पोस्ट के आधार पर 25 हजार महीने से लेकर 20 लाख महीने तक हो सकती है। 

यह भी पढ़ें: हिंदी का टीचर कैसे बने?

मर्चेंट नेवी में कौन कौन से पोस्ट होते हैं?

मर्चेंट नेवी में विभिन्न प्रकार के पद होते हैं, जो मुख्य रूप से दो प्रमुख विभागों में विभाजित होते हैं: डेक विभाग और इंजन विभाग। इसके अलावा, गैल्ली (रसोई) और अन्य सहायक विभाग भी होते हैं। यहाँ प्रमुख पदों की सूची दी गई है:

1. Deck Department

  • कैप्टन/मास्टर (Captain/Master): जहाज का प्रमुख अधिकारी, जो जहाज की पूरी जिम्मेदारी संभालता है।
  • चीफ ऑफिसर (Chief Officer): कैप्टन का मुख्य सहायक और डेक ऑपरेशंस का प्रभारी।
  • सेकंड ऑफिसर (Second Officer): नेविगेशन चार्ट्स और जहाज की यात्रा योजना की जिम्मेदारी।
  • थर्ड ऑफिसर (Third Officer): सुरक्षा उपकरणों की देखभाल और रखरखाव।
  • डेक कैडेट (Deck Cadet): प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न डेक कार्यों में सहायता करता है।

2. Engine Department

  • चीफ इंजीनियर (Chief Engineer): इंजन विभाग का प्रमुख, जो सभी इंजीनियरिंग कार्यों की निगरानी करता है।
  • सेकंड इंजीनियर (Second Engineer): इंजन और मशीनरी के रखरखाव और संचालन की जिम्मेदारी।
  • थर्ड इंजीनियर (Third Engineer): इंजन उपकरणों की मरम्मत और रखरखाव।
  • फोर्थ इंजीनियर (Fourth Engineer): सहायक उपकरणों की देखभाल और छोटे-मोटे मरम्मत कार्य। 
  • Merchant Navy क्या है और कैसे बनें
  • जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer): प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न इंजीनियरिंग कार्यों में सहायता करता है।
  • इलेक्ट्रिकल ऑफिसर (Electrical Officer): जहाज के सभी इलेक्ट्रिकल सिस्टम और उपकरणों की देखभाल।

3. Galley and Other Support Departments

  • चीफ कुक (Chief Cook): भोजन की तैयारी और रसोई के संचालन की जिम्मेदारी।
  • स्टीवर्ड (Steward): क्रू मेंबर्स के लिए भोजन और आवास सेवाएं प्रदान करता है।
  • फिटर (Fitter): इंजन और अन्य मशीनरी की मरम्मत करता है।
  • वेल्डर (Welder): वेल्डिंग कार्य करता है।

इन पदों के अलावा, मर्चेंट नेवी में कई अन्य सहायक पद भी होते हैं जो जहाज के सुचारू संचालन में अहम भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें : कौन सी सरकारी नौकरी प्रति माह 50000 वेतन देती है? 

मर्चेंट नेवी में कैप्टन कैसे बने – How to Become a Captain on Merchant Navy 

  • 12वीं कक्षा PCM (Physics, Chemistry, Maths) से पास करें।
  • IMU, CET या अन्य प्रवेश परीक्षाएँ पास करें।
  • बी.एससी., नॉटिकल साइंस या डी.एन.एस. जैसे कोर्स करें।
  • ऑन-बोर्ड ट्रेनिंग (डेक कैडेट) पूरी करें।
  • प्रथम अधिकारी का लाइसेंस प्राप्त करें और सेकंड व चीफ ऑफिसर के रूप में अनुभव प्राप्त करें।
  • मास्टर (कैप्टन) परीक्षा पास करें।
  • शिपिंग कंपनी द्वारा कैप्टन के रूप में नियुक्ति प्राप्त करें।

इन चरणों का पालन कर, आवश्यक अनुभव और लाइसेंस प्राप्त करने के बाद आप मर्चेंट नेवी में कैप्टन बन सकते हैं।

मर्चेंट नेवी का क्या फायदा है?

  • मर्चेंट नेवी का सबसे बड़ा और पहला लाभ यही है की यहां उच्च वेतन मिलता है, जो की पूरी तरह से Tax Free रहता है। 
  • दुनिया भर में मुफ्त यात्रा करने का मौका मिलता है।
  • मुफ्त में रहने के लिए बढ़िया निवास और भोजन मिलता है।
  • पर्याप्त अवकाश और छुट्टियाँ भी प्रदान की जाती है।
  • यदि आप मर्चेंट नेवी बनते हैं तो अनुभव और परीक्षण के साथ साथ आप बड़े पदों में भी पहुंच सकते हैं। जहां आपकी सैलरी लाखों रुपए होती है। 
  • स्वास्थ्य और बीमा का लाभ भी इसमें मिलता है। 
  • मर्चेंट नेवी में नौकरी की सुरक्षा होती है, विशेष रूप से योग्य और अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए।
  • मर्चेंट नेवी का जीवन स्वतंत्रता पूर्ण होता है, जो की रोमांच पसंद करने वालों के लिए बहुत उपयुक्त है।
  • पेंशन और रिटायरमेंट का लाभ भी दिया जाता है।  

यह भी पढ़ें: Private Bank में जॉब के लिए Qualification क्या है?

मर्चेंट नेवी भर्ती 2024 के लिए आवेदन कैसे करे?

  • सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट (sealanemaritime.in) पर जाएं और वहां आधिकारिक अधिसूचना दिया होगा जिस ध्यान से पढ़ें।
  • इसके बाद, वह नौकरी पद चुनें जिसे आप करना चाहते हैं और जो आपकी योग्यता से मेल खाता हो।
  • फिर, “Apply Online” के लिंक पर क्लिक करें और Form भरें।
  • फॉर्म पूरा भर लेने के बाद सभी जरूरी Documents को Upload करें और आवेदन फीस का भुगतान भी करें।

कृपया ध्यान दें कि फॉर्म भरने में आपसे कोई भी गलती न हुआ हो, और अगर कोई गलती हुआ होगा तो इसकी पूरी जिम्मेदारी उम्मीदवार की होगी और भारतीय मर्चेंट नेवी को इसके लिए कोई भी जवाबदेह नहीं ठहरा सकता। Merchant Navy क्या है और कैसे बनें

भारत के टॉप Navy कॉलेजों/ विश्वविद्यालयों के नाम 

  • आंध्र यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, विशाखापत्तनम 
  • इंस्टीट्यूशंस ऑफ इंजीनियर्स इंडिया, कोलकाता 
  • एनआईटी सुरथकल – नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कर्नाटक 
  • श्रीनिवास इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैंगलोर
  • सीवी रमन ग्लोबल यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर 
  • मरीन इंजीनियरिंग और रिसर्च इंस्टिट्यूट, कोलकाता 
  • समुंद्रा इंस्टिट्यूट ऑफ मैरीटाइम स्टडीज, पुणे
  • वेल्स विश्वविद्यालय – वेल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस टेक्नोलॉजी एंड एडवांस्ड स्टडीज
  • शिवाजी विश्वविद्यालय, कोल्हापुरी
  • जीकेएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, चेन्नई
  • इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी, चेन्नई
  • पार्क कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, कोयंबटूर

यह भी पढ़ें: सिविल इंजीनियर क्या होता है और कैसे बनें?

Indian Navy और Merchant Navy में क्या है अंतर?

  • भारतीय नौसेना का काम देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा करना होता है जहाजों के माध्यम से। उसके विपरीत, मर्चेंट नौसेना वाणिज्यिक होती है, जिसमें जहाजों के द्वारा सामान और यात्री एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाए जाते हैं। 
  • भारतीय नौसेना में पेंशन, आवास और स्वास्थ्य सेवाएं जैसी कई सुविधाएं प्राप्त की जाती हैं, जबकि मर्चेंट नौसेना में ऐसी कोई सुविधाएं नहीं होतीं। 
  • भारतीय नौसेना देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है जबकि मर्चेंट नौसेना व्यापारिक दुनिया में महत्वपूर्ण होती है।
  • भारतीय नौसेना में स्थायी नौकरी होती है, वहीं मर्चेंट नौसेना कांट्रैक्ट पर काम करती है, जो कुछ महीनों से लेकर कई वर्षों तक हो सकता है, और इसके अनुसार लोगों को नियुक्त किया जाता है।
  • Merchant Navy की सैलरी इंडियन नेवी की सैलरी से कई गुना अधिक होती है। इंडियन नेवी एक सरकारी नौकरी है, जबकि मर्चेंट नेवी अधिकतर निजी कंपनियों द्वारा प्रबंधित होती है।
  • इंडियन नेवी में सैलरी छुट्टियों के बावजूद दी जाती है, हालांकि मर्चेंट नेवी में यह सुविधा नहीं होती है। 
  • इंडियन नेवी में 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर रिटायरमेंट मिलता है, जबकि मर्चेंट नेवी में आप जब तक स्वस्थ रहें, तब तक कार्य कर सकते हैं। 
  • मर्चेंट नेवी में अफसर जहाज पर अपने परिवार को साथ रख सकते हैं, वहीं इंडियन नेवी में आप थल पर होते हैं तो अपने परिवार को साथ नहीं ले जा सकते। 
  • इंडियन नेवी में भर्ती के लिए SSR, AA, CDS, MR, INET जैसी परीक्षाओं के बाद शारीरिक और मानसिक परीक्षाएं देनी होती हैं, वहीं मर्चेंट नेवी में भर्ती के लिए मरीन इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।
  • इंडियन नेवी से आपको अनुशासन, सम्मान और देशभक्ति की प्रेरणा मिलती है। वहीं मर्चेंट नेवी से आपको आर्थिक रूप से मजबूती मिलती है। 
  • मर्चेंट नेवी की तुलना में इंडियन नेवी को एक सम्मानजनक पेशा माना जाता है, लेकिन इसमें इंडियन नेवी के मुकाबले सम्मान की दृष्टि से कम है। 
  • मर्चेंट नेवी और इंडियन नेवी में अलग-अलग रैंक होते हैं। मर्चेंट नेवी में रैंक विशेषज्ञता के क्षेत्रों पर आधारित होती है, जबकि इंडियन नेवी में रैंकों को दो भागों, सूचीबद्ध कर्मियों और अधिकारियों में बांटा जाता है।
  • युद्ध में इंडियन नेवी देश की रक्षा करते है, तो वहीं मर्चेंट नेवी युद्ध में सामानों और लोगों को युद्ध हुआ स्थल से दूर पहुंचाने का कार्य करती है।

FAQs: 

1. मर्चेंट नेवी में कितनी पढ़ाई चाहिए?

मर्चेंट नेवी में 12th में 60 फीसदी अंको के साथ पास होना होगा और भर्ती के लिए मरीन इंजीनियरिंग की डिग्री आपके पास होना चाहिए।

2. मर्चेंट नेवी में हाइट कितनी चाहिए?

मर्चेंट नेवी में हाइट के लिए कोई निश्चित न्यूनतम मापदंड निर्धारित नहीं किया गया है।

3. मर्चेंट नेवी बनने में कितना खर्चा आता है?

मर्चेंट नेवी बनने में खर्च विभिन्न हो सकते हैं। इसमें शिक्षा की फीस, प्रशिक्षण का खर्च, चालन और आवास की व्यवस्था शामिल हो सकती है।

निष्कर्ष (Merchant Navy क्या है)

तो दोस्तों, इस लेख में आपने विस्तार से जाना की Merchant Navy क्या है और कैसे बनें उम्मीद करता हूं की आपको इस पोस्ट से काफी ज्यादा सीखने और नया जानने को मिला होगा। मैने आपको मर्चेंट नेवी के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश के है। 

लेकिन यदि अभी भी आपके मन में मर्चेंट नेवी से जुड़ा कोई सलाव या डाउट हो, तो कृपया आप कॉमेंट करके हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। साथ ही इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि उन्हें भी मर्चेंट नेवी के बारे में पता चल सके और इसी तरह की जानकारी के लिए हमारे साथ व्हाट्सएप पर जुड़ें। 

2 thoughts on “Merchant Navy क्या है और कैसे बनें [2024] : पात्रता, फीस, वेतन, करियर”

  1. Sir please help me ,mera dream h merchant Navy m Jane ka aur apne family ko proud Krane ka sir please bta skte h iske liye kaise apply krna pdta h kb iske form niklenge

    Reply

Leave a comment