B ED करने के फायदे क्या है | Benefits of B ED in Hindi (2024)

B ED करने के फायदे क्या है: यदि आपको सरकारी शिक्षक बनना है, तो उसे लिए आपको बीएड करना होता है। यह काफी महत्वपूर्ण कोर्स होता है, आज के इस लेख में हम आपको B ED करने के फायदे क्या है के बारे में बताएंगे। 

आपको इस पोस्ट को शुरू से आखिर तक पूरा पढ़ना है ताकि सभी चीजें आपको अच्छे से समझ आ सके। तो चलिए दोस्तों अब ज्यादा वक्त गंवाए बिना उस बारे में बारीकी से जानते हैं: 

B ED करने के फायदे क्या है – Benefits of B ED in Hindi

B ED करने के निम्नलिखित फायदे है: 

  • बीएड कोर्स करने के बाद आप उच्च गुणवत्ता के शिक्षक बन सकते है।
  • बतौर एक सरकारी शिक्षक के रूप में आपकी कमाई भी काफी ज्यादा होगी।
  • बीएड कोर्स के बाद आपको निजी और सरकारी दोनों क्षेत्रों में नौकरी मिल सकती है।
  • इस कोर्स में सैद्धांतिक और व्यवहारिक ज्ञान प्रदान किया जाता है, जिससे आपको उच्च स्तरीय ज्ञान प्राप्त होता है।
  • एक शिक्षक के रूप में, आप बच्चों के आध्यात्मिक, शारीरिक, मानसिक और शैक्षिक विकास में योगदान कर सकते हैं।
  • आप समाज और बच्चों की शिक्षा के विकास में योगदान दे सकते हैं और शोध कार्य भी कर सकते हैं।
  • बच्चों को ट्यूशन पढ़ा सकते हैं या किसी निजी स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्य कर सकते हैं।
  • आपकी संवाद कौशल में सुधार होता है और आप एक अच्छे वक्ता बन सकते हैं।
  • बच्चों को शैक्षिक ज्ञान के साथ नैतिक ज्ञान भी प्रदान कर सकते हैं।
  • बीएड कोर्स करके आप टेट, सीटेट, एलटी जैसी परीक्षाओं में भाग लेकर सरकारी शिक्षक भी बन सकते हैं।
  • सरकारी कॉलेजों में एडमिशन मिलने पर बीएड कोर्स के तहत ₹10,000 तक का स्कॉलरशिप मिलता है।
  • यदि आपके पास स्नातकोत्तर डिग्री है, तो बीएड करने के बाद आप एमफिल, शिक्षा में एमए, एमबीए, एलएलबी या पीएचडी जैसी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। 
  • बीएड करने के बाद, आप बीएड कॉलेजों में शिक्षण पदों, प्रिंसिपल, शिक्षा शोधकर्ता, पाठ्यक्रम डेवलपर आदि के रूप में भी करियर बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें: B ED का पूरा नाम क्या है?

B ED करने के बाद कौन सी नौकरी मिलती है? 

बीएड करने के बाद एक स्टूडेंट के सामने शिक्षा के क्षेत्र में कई करियर विकल्प खुलते हैं। बीएड डिग्री धारक प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में शिक्षक के रूप में काम कर सकते हैं। इसके अलावा, वे बीएड कॉलेजों में लेक्चरर, प्राध्यापक या प्रिंसिपल के पदों पर भी जॉब प्राप्त कर सकते हैं। 

साथ ही ने सिलेबस बनाना और शिक्षा हेतु जरूरी सामग्री निर्माण करने में महारत भी हासिल किया जा सकता है। इस प्रकार, बीएड करने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण और बड़े बड़े भूमिकाओं में नौकरी के अवसर खुलते हैं।

B ED करने के बाद कितनी सैलरी मिलती है?

बीएड करने के बाद मिलने वाली सैलरी विभिन्न चीजों पर निर्भर करती है, जैसे कि संस्थान का प्रकार, स्थान, अनुभव और विशेष योग्यता। आमतौर पीआर3 शुरुआत में एक शिक्षक की सैलरी 20,000 से 40,000 रुपये प्रति माह तक होती है। 

निजी स्कूलों में यह सैलरी थोड़ा कम या ज्यादा हो सकता है, जबकि सरकारी स्कूलों में सैलरी आमतौर पर निर्धारित वेतबानाम के हिसाब से ही दिया जाता है। हांलकी अनुभव और योग्यता के साथ सैलरी में भी अच्छी खासी वृद्धि होती है। 

उदाहरण के लिए, कुछ वर्षों के अनुभव के बाद और यदि आप किसी अच्छे और बड़े संस्थान में काम कर रहे हैं, तो आपकी सैलरी 50,000 रुपये या उससे अधिक हो सकती है। 

प्रिंसिपल, लेक्चरर या शिक्षा शोधकर्ता जैसी उच्च पदों पर सैलरी और भी अधिक हो सकती है, जो 60,000 से 1,00,000 रुपये प्रति माह या उससे अधिक हो सकती है।

यह भी पढ़ें: B ED कितने साल का होता है?

बीएड करने के लिए कितने परसेंट चाहिए?

बीएड (बैचलर ऑफ एजुकेशन) कोर्स में प्रवेश के लिए आवश्यक प्रतिशत कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के हिसाब से भिन्न भिन्न होता है। आमतौर पर, बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए निम्नलिखित योग्यताएं जरूरी होता है:

आमतौर पर किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज से स्नातक (बीए, बीएससी, बीकॉम, आदि) में न्यूनतम 50% अंक आवश्यक होते हैं। हालांकि, कुछ कॉलेजों 45% अंकों के साथ भी प्रवेश मिल जाता है। 

निष्कर्ष (B ED करने के फायदे) 

तो Friends आपने इस पोस्ट में B ED करने के फायदे क्या है के बारे में विस्तार से जाना है। उम्मीद करता हूं की आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा और इससे काफी कुछ नया सीखने को मिला होगा। मैने आपको इस पोस्ट में बीएड के बारे में काफी कुछ बताया है। 

यदि आपको पोस्ट अच्छा लगा तो इसे शेयर करें ताकि अन्य लोगों को भी B ED करने के फायदे के बारे में पता चल सके। साथ ही इसी तरह की बेहतरीन जानकारी हमेशा पाते रहने के लिए हमारे साथ व्हाट्सएप पर जरूर जुड़ें। 

इन्हें भी पढ़ें:

Leave a comment