LLB करने की Age Limit: जानें आप योग्य हैं या नहीं? 2024-25

LLB Karne Ki Age Limit 2024: कानूनी पढ़ाई यानी LLB करने की Age Limit कितनी है? इसके बारे में मैं आपको इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से बताने वाला हूं। काफी सारे स्टूडेंट्स 12th के बाद या ग्रेजुएशन के बाई एलएलबी करने की सोचते है। 

लेकिन एलएलबी के लिए कुछ योग्यताओं का होना भी जरूरी है। जिसमें से एक है उम्र सीमा (Age Limit), आज मैं आपको इसी के बारे में बताऊंगा। हांलकी LLB के लिए योग्यता क्या है, एलएलबी करने में कितना खर्च आता है, LLB के लिए कौन सा सब्जेक्ट बेस्ट है आदि चीजों के बारे में भी बताने वाला हूं। 

इसलिए इस लेख को अंतिम तक जरूर पढ़ें, ताकि आपसे कोई भी जरूर जानकारी न छूटे। तो चलिए दोस्तों इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

LLB करने की Age Limit कितनी है? 

LLB (Bachelor of Laws) करने के लिए अब आपको किस खास उम्र की जरूरत नहीं है। क्योंकि इसे अब किसी भी उम्र् में की जा सकती है। पहले कानूनीपढ़ाई के लिए देश की सभी लॉ यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में एडमिशन की आयु सीमा 20 वर्ष तक थी। लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट द्वारा उम्र के इस बंधन को समाप्त कर दिया है। 

जिसके चलते योग्य स्टूडेंट्स किसी भी उम्र में LLB कर सकते हैं। उच्च न्यायालय के इस फैसले के बाद हजारों उम्मीदवारों को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) में शामिल होने का मौका मिला है, जिनकी उम्र 20 वर्ष से भी अधिक हो चुकी है। 

LLB के लिए योग्यता क्या है?

LLB के लिए योग्यता नीचे दिया गया है: 

1. 3 वर्षीय LLB के लिए:

  • किसी अच्छे कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा होना चाहिए। 
  • ग्रेजुएशन में न्यूनतम 45 से 50% अंक आने चाहिए। SC/ST/OBC के लिए थोड़ा बहुत छूट मिल सकता है। 

2. 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड LLB के लिए: 

  • 12वीं कक्षा पास होना चाहिए।
  • 12वीं में न्यूनतम 45 से 50% अंक आने चाहिए। SC/ST/OBC के लिए थोड़ा बहुत छूट मिल सकता है। 

3. प्रवेश परीक्षा:

  • CLAT, LSAT या अन्य कॉलेज आधारित अंग प्रवेश परीक्षाएं भी आपको पास करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: LLB की फीस कितनी है, जानिए

एलएलबी करने में कितना खर्च आता है?

एलएलबी (LLB) करने में आने वाला खर्च कई चीजों पर निर्भर करता है, जैसे कि कॉलेज का प्रकार (निजी या सरकारी), मिलने वाली सुविधाएं, कॉलेज का स्थान, कोर्स की अवधि आदि। सरकारी कॉलेजों में एलएलबी की फीस 10 से 50 हजार, प्रोवेट कॉलेजों में 1 से 3 लाख तक होती है। 

अगर प्राइवेट कॉलेज ज्यादा बड़ा यानी प्रतिष्ठा वाला हुआ तो फीस 5 लाख तक भी जा सकती है। साथ ही अगर आप अपने घर से दूर रहकर कोर्स करते हैं तो रूम किराया जैसे खर्चे भी आपको उठाने पड़ेंगे। ऐसे में LLB करने में आपका और भी ज्यादा खर्च होगा। 

LLB के लिए कौन सा सब्जेक्ट बेस्ट है?

आप 12वीं पास करने के तुरंत बाद LLB कर सकते हैं। इसके लिए किसी विशेष विषय का चयन जरूरी नहीं होता। चाहे आप आर्ट्स, साइंस, मैथ्स या कॉमर्स किसी भी स्ट्रीम से हों, आप आसानी से LLB की पढ़ाई शुरू कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: NDA की ट्रेनिंग कहां होती है?

LLB में एडमिशन के लिए कितने परसेंटेज चाहिए?

यदि आप 12वीं के बाद LLB में एडमिशन लेना चाहिए हैं तो आपके 12वीं में 45 से 50% Marks आने चाहिए। वहीं अगर आप ग्रेजुएशन के बाद LLB करने की सोच रहे हैं तो आपके ग्रेजुएशन में भी 45 से 50% मार्क्स आने चाहिए। 

ग्रेजुएशन के बाद एलएलबी कितने ईयर का होता है?

ग्रेजुएशन के बाद एलएलबी 3 साल का होता है। इसे 3-वर्षीय एलएलबी कोर्स कहा जाता है और यह कोर्स उन छात्रों के लिए होता है जिन्होंने किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पूरा कर लिया हो। इस कोर्स में कानून के अलग अलग पहलुओं का अध्ययन किया जाता है, और इसे पूरा करने के बाद आप वकील बनने के योग्य हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें: आईपीएस बनने में कितना खर्च आता है?

क्या एलएलबी प्राइवेट कर सकते हैं?

जी हां, आप एलएलबी प्रॉवेट कॉलेज से कर सकते हैं। लेकिन बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) प्राइवेट कॉलेज से LLB में पास हुए छात्रों को मान्यता नहीं देता। BCI के नियमों के अनुसार, LLB एक नियमित कोर्स है और इसे केवल किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज से नियमित रूप से अटेंडेंस लेकर करना होता है। 

इसमें न्यूनतम उपस्थिति की जरूरत होती है, जिसे पूरा करना काफी ज्यादा अनिवार्य होता है। हालांकि, कुछ कॉलेज डिस्टेंस एजुकेशन के तहत कानून के सिलेबस ऑफर करते हैं, लेकिन इन्हें BCI मान्यता नहीं देता है। जिसका मतलब है कि आप डिस्टेंस एजुकेशन से एलएलबी करके प्रैक्टिसिंग वकील नहीं बन सकते।

LLB पास करने के बाद क्या होता है?

LLB पास करने के बाद आपके पास कई सारे विकल्प मौजूद होंगे, जैसे की: 

  • बार काउंसिल में पंजीकरण करके वकील के रूप में काम शुरू कर सकते हैं।
  • सिविल जज या मजिस्ट्रेट बनने के लिए न्यायिक परीक्षा में भाग ले सकते हैं।
  • कंपनियों में लीगल एडवाइजर के रूप में भी काम कर सकते हैं।
  • लॉ ऑफिसर, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर या प्रशासनिक पदों में काम के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • LLM कर सकते हैं और किसी अच्छे लॉ कॉलेज में प्रोफेसर बन सकते हैं।
  • सामाजिक न्याय और मानवाधिकार संगठनों में जुड़कर काम कर सकते हैं।
  • स्वतंत्र रूप से लीगल एडवाइजर के रूप में भी काम कर सकते हैं।
  • बैंकिंग और फाइनेंशियल संस्थानों में लीगल ऑफिसर बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें: नीट के लिए सबसे बेस्ट बुक कौन सी है?

कितनी उम्र तक वकील बन सकते हैं?

पहले LLB की पढ़ाई के लिए 20 और वकील बनने के लिए 30 वर्ष का सीमा तय किया गया था। लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है, अभी के समय में वकील बनने के लिए कोई अधिकतम उम्र सीमा नहीं होती है। आप किसी भी उम्र में एलएलबी पूरा करके वकील बन सकते हैं।

बशर्ते हैं की आप बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हों। 

FAQs: 

1. भारत में LLB प्रवेश के लिए आयु सीमा क्या है?

भारतबमे LLB प्रवेश हेतु फिलहाल कोई आयु सीमा तय नहीं किया गया है। किसी भी उम्र का उम्मीदवार LLB कर सकता है और वकील बन सकता है। 

2. क्या मैं 40 साल बाद एलएलबी कर सकता हूं?

हाँ, आप 40 साल की उम्र के बाद भी एलएलबी कर सकते हैं। भारत में फिलहाल एलएलबी कोर्स के लिए अधिकतम आयु सीमा नहीं है, इसलिए आप किसी भी उम्र में कानून की पढ़ाई शुरू कर सकते हैं।

3. क्या 50 साल का व्यक्ति वकील बन सकता है?

हाँ, 50 साल का व्यक्ति भी वकील बन सकता है। वकील बनने के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है। आप किसी भी उम्र में एलएलबी करके, बार काउंसिल (BCI) में पंजीकरण करवा कर वकालत शुरू कर सकते हैं।

निष्कर्ष (LLB करने की Age Limit कितनी है) 

तो दोस्तों इस पोस्ट में आपने LLB करने की Age Limit कितनी है के बारे में जाना। उम्मीद जीता हूं की आपको इस ब्लॉग पोस्ट से काफी कुछ नया जानने को मिला होगा। यदि आप LLB करने की सोच रहे हैं और आपके मन में और भी डाउट्स हैं, तो आप हमें कॉमेंट करके बता सकते हैं। 

साथ ही इसी तरह की जानकारी हमेशा पाते रहने के लिए हमारे साथ व्हाट्सएप पर जुड़ें और इस पोस्ट को शेयर करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को LLB करने की Age Limit कितनी है के बारे में पता चल सके। 

Leave a comment