समीक्षा अधिकारी क्या होता है: कैसे बनें, पात्रता, वेतन (संपूर्ण जानकारी 2024)

हमारे देश में आज भी सरकारी नौकरी को काफी ज्यादा महत्व दिया जाता है। आज के अधिकतर युवा भी इसी की तैयारी करने में लगे हैं। ऐसे ही लिस्ट में समीक्षा अधिकारी की नौकरी भी आता है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे की समीक्षा अधिकारी क्या होता है?

यदि आप इसके बारे में नहीं जानते या Samiksha Adhikari बनना चाहते हैं और उसकी तैयारी करने के बारे में सोच रहे हैं तो भी आपको इस पोस्ट को शुरू से आखिर तक जरूर पढ़ना चाहिए। जानकारी के लिए बता दें की समीक्षा अधिकारी का वेतन काफी अधिक होता है। 

इसमें आपको शुरुआत से ही 40 हजार महीना से ज्यादा वेतन मिलता है। तो दोस्तों, चलिए अब Samiksha Adhikari Kya Hota Hai के बारे में विस्तार से बात करते हैं। 

इस पोस्ट में आप जानेंगे -

समीक्षा अधिकारी क्या होता है?

समीक्षा अधिकारी एक सरकारी पोजिशन होता है, जिसके लिए प्रत्येक वर्ष लाखों बच्चे तैयारी करते हैं, जिनमें से कई समीक्षा अधिकारी की जॉब प्राप्त भी कर लेते हैं। समीक्षा अधिकारी को ही Review Officer या शार्ट में RO कहा जाता है। RO का काम होता है कार्यों की समीक्षा करना। 

क्लेरिकल ग्रेड के कर्मचारियों द्वारा किये गए सभी कार्यों की समीक्षा करना रिव्यू ऑफिसर का काम होता है। साथ ही जानकारी के लिए बता दें कि समीक्षा अधिकारी की नियुक्ति प्रदेश के सचिवालय यानी Secretariat में विभिन्न विभागों में एक या एक से अधिक अनुभागों में की जाती है। 

जहाँ उन्हें समीक्षा का पूरा लेखा जोखा देखना होता है। साथ ही विभागों में मौजूद आधिकारिक पत्रों की भी समीक्षा भी करना होता है।

समीक्षा अधिकारी के लिए योग्यता

यदि आप समीक्षा अधिकारी बनना चाहते हैं, तो आपमें निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए : 

  • आपको समीक्षा अधिकारी बनने के लिए सबसे पहले UPPSC जैसे परीक्षा पास करना होता है। 
  • साथ ही आपकी उम्र भी 21 से 40 वर्ष के बीच होना चाहिए। 
  • आपको हिंदी और इंग्लिश में टाइपिंग करना आना चाहिए। 
  • कुछ पोस्ट के लिए O Level Computer Certificate और कॉमर्स में Post Graduation की मांग की जाती है। 
  • आप भारत के नागरिक होने चाहिए। 

यह भी पढ़ें: Graduation के बाद CA कैसे बने?

समीक्षा अधिकारी को मिलने वाली सुविधाएं

एक समीक्षा अधिकारी को निम्नलिखित सुविधाएं दी जाती है –

1. वेतन: समीक्षा अधिकारी का वेतन सरकारी वेतनमान के तहत निर्धारित किया जाता है। जिसमें बेसिक पे, ग्रेड पे के साथ अन्य भत्ते शामिल होते हैं।

2. महंगाई भत्ता: यह भत्ता समय-समय पर महंगाई के अनुसार दिया जाता है।

3. आवास सुविधा: सरकारी आवास या हाउस रेंट अलाउंस (HRA) भी प्रदान किया जाता है।

4. मेडिकल सुविधा: सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज और मेडिकल भत्ता भी दिया जाता है।

5. यात्रा भत्ता: सरकारी कामकाज के लिए यदि समीक्षा अधिकारी यात्रा करता है, तो उसको यात्रा करने पर यात्रा भत्ता भी प्रदान किया जाता है।

6. पेंशन और ग्रेच्युटी: सेवा निवृत्ति के पश्चात पेंशन और ग्रेच्युटी की सुविधाएं प्रदान की जाती है।

7. अवकाश: विभिन्न प्रकार के अवकाश जैसे आकस्मिक अवकाश, चिकित्सा अवकाश और वार्षिक अवकाश की सुविधा दी जाती है।

8. प्रमोशन: कार्य प्रदर्शन और अनुभव के आधार पर प्रमोशन भी मिलती है।

9. बीमा सुविधा: जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा की सुविधा प्रदान की जाती है।

समीक्षा अधिकारी के पद के अनुसार इन सुविधाओं में थोड़ी बहुत भिन्नताएं दिखाई दे सकती है, लेकिन ऊपर दिए गए सभी सुविधाएं आम तौर पर सभी सरकारी समीक्षा अधिकारियों को मिलती हैं।

समीक्षा अधिकारी की शक्ति क्या है?

समीक्षा अधिकारी अधिकतर निर्णय लिखित रूप में करता है। साथ ही अनुरोधकर्ता और दावा अधिकारी को अपने निर्णय का एक कॉपी भी प्रदान करता है। समीक्षा अधिकारी तुरंत सुनवाई के साथ योग्यता पर निर्णय किए बिना निर्णय के लिए मुख्य प्रशासनिक कानून न्यायाधीश के पास भेज सभी जानकारी भेज सकता है।

यह भी पढ़ें: हिंदी का टीचर कैसे बने?

समीक्षा अधिकारी बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी पड़ती है?

समीक्षा अधिकारी बनने के लिए किसी विशेष कोर्स की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन कुछ सामान्य शैक्षणिक योग्यता और तैयारी की आवश्यकता होती है। आमतौर पर, समीक्षा अधिकारी बनने के लिए निम्नलिखित शैक्षणिक और अन्य योग्यताएं आवश्यक होती हैं:

1. शैक्षणिक योग्यता:

   समीक्षा अधिकारी के पद हेतु आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation की डिग्री होनी चाहिए। यह डिग्री किसी भी विषय में हो सकती है, लेकिन अधिकांश प्रतियोगी परीक्षा के लिए किसी भी स्ट्रीम से स्नातक डिग्री पर्याप्त होती है।

2. कंप्यूटर ज्ञान:

   – कई बार कंप्यूटर साक्षरता अनिवार्य होती है, जैसे कि बेसिक कंप्यूटर ऑपरेशन, वर्ड प्रोसेसिंग, स्प्रेडशीट, टाइपिंग और इंटरनेट का ज्ञान।

3. प्रतियोगी परीक्षा:

   समीक्षा अधिकारी बनने के लिए विभिन्न राज्य और केंद्र सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करनी होती है। उदाहरण के लिए, उत्तर प्रदेश में UPPSC (Uttar Pradesh Public Service Commission) द्वारा RO और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) की परीक्षा आयोजित की जाती है।

4. सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स:

   – प्रतियोगी परीक्षा में सामान्य ज्ञान, करेंट अफेयर्स, भारतीय इतिहास, भूगोल, संविधान, अर्थशास्त्र और अन्य संबंधित विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

5. भाषा कौशल:

   – हिंदी और अंग्रेजी भाषा में अच्छी नॉलेज की आवश्यकता होती है, क्योंकि परीक्षा में इन भाषाओं में प्रश्न पूछे जाते हैं और प्रशासनिक कार्यों में भी इनका उपयोग होता है।

6. तैयारी के लिए कोचिंग या सेल्फ स्टडी:

  • उम्मीदवार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग संस्थानों में प्रवेश ले सकते हैं।
  • चाहें तो उम्मीदवार स्वयं ही अध्ययन के माध्यम से भी इन परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं।

समीक्षा अधिकारी में कितने एग्जाम होते हैं?

1. प्रारंभिक परीक्षा: 

   – यह वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा होती है।

   – इसमें सामान्य अध्ययन और सामान्य हिंदी जैसे विषय शामिल होते हैं।

2. मुख्य परीक्षा: 

   – यह वर्णनात्मक प्रकार एल की परीक्षा होती है।

   – इसमें सामान्य अध्ययन, सामान्य हिंदी, निबंध लेखन और हिंदी आशुलिपि जैसे विषय शामिल होते हैं।

3. टाइपिंग परीक्षा: 

   – यह कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग की परीक्षा होती है।

   – इसमें उम्मीदवार की हिंदी टाइपिंग की गति और शुद्धता की जांच की जाती है।

यह भी पढ़ें: कौन सी सरकारी नौकरी प्रति माह 50000 वेतन देती है? 

समीक्षा अधिकारी का पेपर कितने नंबर का होता है?

राज्य स्तर पर इसकी परीक्षाएं अलग अलग होती है, लेकिन सामान्यतः समीक्षा अधिकारी का पेपर 200 से 250 अंक का हो सकता है। यह सभी राज्यों के हिसाब से भिन्न भिन्न होता है। 

समीक्षा अधिकारी का वेतन कितना होता है

उत्तर प्रदेश में समीक्षा अधिकारी Review Officer का वेतनमान निम्नलिखित होता है:

1. मुख्य वेतन:

   – समीक्षा अधिकारी का वेतनमान पे लेवल 8 के अनुसार होता है।

   – वेतनमान: ₹47,600 – ₹1,51,100

2. Grade Pay: 

   – ग्रेड पे ₹4,800 है।

3. अन्य भत्ते:

   – House Rent Allowance, HRA)

   – Dearness Allowance, DA

   – Medical Allowance

   – Travel Allowance

इन भत्तों के साथ, एक समीक्षा अधिकारी का कुल मासिक वेतन प्रारंभिक स्तर पर ₹60,000 – ₹70,000 के बीच हो सकता है। यह वेतन अनुभव और प्रमोशन के साथ बढ़ता भी है।

यह भी पढ़ें: Private Bank में जॉब के लिए Qualification क्या है? 

समीक्षा अधिकारी की नियुक्ति कौन करता है?

समीक्षा अधिकारी (Review Officer) की नियुक्ति उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा की जाती है।

समीक्षा अधिकारी का काम क्या होता है?

Review Officer का काम मुख्य रूप से प्रशासनिक और दस्तावेज़ी कार्यों से संबंधित होता है। जैसे की –

1. दस्तावेज़ों की समीक्षा:

   – विभिन्न सरकारी दस्तावेज़ों, फाइलों और रिपोर्टों की जांच और समीक्षा करना।

   – सभी दस्तावेज़ों की सत्यता और सटीकता सुनिश्चित करना।

2. फाइल को ठिकाने लगाना: 

   – फाइलों का सही जगह और सुरक्षित रखना।

   – सभी दस्तावेज़ों को सही क्रम में व्यवस्थित करना और जरूर के समय उन्हें उपलब्ध कराना।

3. रिपोर्ट तैयार करना:

   – जरूरत पढ़ने पर रिपोर्ट, नोट्स और टिप्पणिया तैयार करना।

   – बड़े अधिकारियों को जानकारी और सुझाव प्रदान करना।

4. आदेशों का अनुपालन:

   – उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए सभी आदेशों और निर्देशों का पालन करना और उन्हें लागू करना।

   – सभी सरकारी नीतियों और नियमों का पालन सुनिश्चित करना।

5. सहायता प्रदान करना:

   – उच्च अधिकारियों की उनकी कार्यों में सहायता करना।

   – आवश्यक जानकारी और दस्तावेज़ समय पर उपलब्ध कराना।

6. अन्य प्रशासनिक कार्य:

   – कार्यालय के सामान्य प्रशासनिक कार्यों में योगदान देना।

यह भी पढ़ें: सिविल इंजीनियर क्या होता है और कैसे बनें?

समीक्षा अधिकारी का फॉर्म कब आएगा 2024?

समीक्षा अधिकारी का फार्म October 9, 2024 से भरना शुरू होगा। इसका लास्ट तारीख November 24, 2024 है। इसके बाद December 22, 2024 को इसका एग्जाम होगा। 

RO एग्जाम का सिलेबस क्या होता है ?

समीक्षा अधिकारी (Review Officer) के परीक्षा सिलेबस में मुख्य रूप से निम्नलिखित विषय शामिल होते हैं:

  1. सामान्य हिंदी और अनुवाद
  2. सामान्य अध्ययन
  3. भारतीय संविधान
  4. भारतीय इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम
  5. भूगोल और पर्यावरण
  6. सामान्य विज्ञान
  7. सामान्य गणित
  8. नैतिकता और नैतिक शास्त्र
  9. व्यावसायिक जानकारी
  10. वर्तमान घटनाएँ और सामयिकी

यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद पायलट कैसे बने?

FAQs: Samiksha Adhikari Kya Hota Hai 

1. समीक्षा अधिकारी कौन सी पोस्ट होती है?

समीक्षा अधिकारी सरकारी संस्थाओं में विभिन्न विभागों में कार्य की समीक्षा करते हैं। उनका मुख्य कार्य होता है सरकारी निर्णयों और दस्तावेज़ों की भाषा, तकनीक, और विधि की समीक्षा करना।

2. समीक्षा अधिकारी कौन सी ग्रेड की नौकरी है?

समीक्षा अधिकारी आमतौर पर State Civil Services या केंद्रीय सरकार की विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं के अंतर्गत भर्ती की जाती है। इस पद का ग्रेड आमतौर पर स्टेट सर्विस या सेंट्रल सर्विसे के तहत होता है।

3. समीक्षा अधिकारी Age Limit क्या है?

समीक्षा अधिकारी बनने हेतु Age Limit 21 से 40 वर्ष निर्धारित किया गया है। 

4. समीक्षा अधिकारी कौन सी ग्रेड की नौकरी है?

समीक्षा अधिकारी का कर्तव्य होता है सरकारी निर्णयों, अधिसूचनाओं और दस्तावेजों की समीक्षा करना, तकनीकी, नैतिक और कानूनी मानकों के अनुसार।

निष्कर्ष (समीक्षा अधिकारी क्या होता है?)

तो दोस्तों इस लेख में आपने समीक्षा अधिकारी क्या होता है? के बारे में विस्तार से जाना। उम्मीद है की आपको इसके बारे में अच्छे से समझ आ गया होगा। मैने कोशिश किया है की आपको Review Officer के बारे में सभी चीजें बताऊं। 

यदि इसके बाउजुद आपके मन में कोई सवाल या संदेह है तो आप हमसे कॉमेंट के जरिए पुछ सकते हैं। साथ ही इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें, ताकि उनको भी समीक्षा अधिकारी क्या होता है? के बारे में विस्तार से पता चल सके।

इन्हें भी पढ़ें:

 

Leave a comment