कौन सी सरकारी नौकरी प्रति माह 50000 वेतन देती है? | 50,000 Salary Government Jobs in India Per Month

कौन सी सरकारी नौकरी प्रति माह 50000 वेतन देती है? : इंडिया में फिलहाल काफी सारे सरकारी नौकरियां है जो प्रति माह 50 हजार से भी ज्यादा वेतन देती है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ गवर्मेंट जॉब्स के बारे में बताएंगे। 

जिनमें अगर आप काम करते हैं तो आपको प्रति माह 50 हजार रुपए या इससे ज्यादा का वेतन मिल सकता है। दोस्तों ये जितने भी सरकारी नौकरियां हैं जिनमे अत्यधिक वेतन मिलता है उसे प्राप्त करने हेतु आपको काफी सारे एग्जाम्स क्लियर करने होंगे। 

साथ ही काफी सारे Courses भी करने होंगे। तब जा के आपको इतना अधिक वेतन वाला नौकरी प्राप्त होगा। चलिए विस्तार से जानते हैं 50 हजार महीने देने वाली सरकारी नौकरियों के बारे में। 

कौन सी सरकारी नौकरी प्रति माह 50000 वेतन देती है? 

प्रति माह 50000 वेतन देने वाली सरकारी नौकरियां काफी सारी है, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे गवरमेंट जॉब्स के बारे में बताएंगे जिनको काफी कम लोग करते हैं और इसमें वेतन 50 हजार या इससे ज्यादा का मिलता है। 

50000 महीने देने वाली नौकरियां निम्नलिखित है –

1. Senior Resident 

Senior Resident का पद भारत के चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है और यही कारण है की इसकी सैलरी भी काफी अधिक होती है। यह पद चिकित्सा छात्रों के लिए एक अच्छा करियर विकल्प हो सकता है। हांलकी इस जॉब के लिए बहुत ही कम वेकेंसी निकलती है। 

जिसके चलते इस जॉब के बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं होता। सीनियर रेजिडेंट बनने के लिए, छात्रों को मेडिकल क्षेत्र में उच्च शिक्षा पूरा करना होता है और फिर किसी अस्पताल या चिकित्सा संस्थान जहां इस पद की जरूरत होती है या वेकेंसी निकलती है वहां रेजिडेंसी प्रोग्राम में चयनित होना होता है।

रेजिडेंसी प्रोग्राम में चयन के लिए, छात्रों को चिकित्सा संस्थानों या अस्पतालों में आवेदन करना पड़ता है। जहां विद्यार्थियों के शैक्षिक प्रदर्शन, अनुभव और इसी तरह की कई प्राधिकृतिक योग्यताओं का मूल्यांकन किया जाता है। इसकी परीक्षा आसान नहीं होती, इसमें आपको काफी ज्यादा पढ़ाई करने की जरूरत पड़ सकती है।

एबीपी लाइव में छपे एक आर्टिकल के मुताबिक एक सीनियर रेजिडेंट को प्रति माह 67 हजार से 2 लाख तक की सैलरी दी जाती है। हांलकी उनकी कमाई इससे अधिक भी होती है। 

यह भी पढ़ें : 6 महीने का सबसे अच्छा कोर्स कौन सा है?

2. IAS ओर IPS 

IAS और IPS की नौकरी के बारे में आप तो जानते ही होंगे। यह एक सम्मान पूर्वक नौकरी होती है। IAS या IPS वे व्यक्ति होते हैं जो देश के मैनेजमेंट को आगे बढ़ाने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। IPS को SP के रूप में और IAS को कलेक्टर सह जिला मजिस्ट्रेट यानी DM के रूप में तैनात किया जाता है। 

जानकारी के लिए बता दें की अगर आप IAS या IPS बनते हैं तो इसमें आपको सातवें वेतन आयोग के तहत सैलरी प्रदान किया जायेगा। एक IAS की शुरुआती सैलरी 56100 रुपए प्रति माह होती है। इसके बाद, कुछ ही महीनों मे सैलरी बढ़कर 1 लाख से ऊपर पहुंच जाती है। 

सैलरी के अलावा IAS और IPS काफी सदी यात्रा, स्वास्थ्य, आवास सहित कई तरह के कार्य करते हैं जहां से भी इन्हें अच्छा खासा पैसा मिल जाता है। अगर आप इस जॉब को करना चाहते हैं तो आपको UPSC की परीक्षा पास करना होगा है, यह इंडिया की सबसे मुश्किल Exams में से एक है। 

सोर्स – नवभारत टाइम्स 

3. RBI Grade B Officer 

कौन सी सरकारी नौकरी प्रति माह 50000 वेतन देती है? के लिस्ट में तीसरा नाम है RBI Grade B की नौकरी का। वैसे तो दोस्तों, इस जॉब के लिए वेकेंसी बहुत ही कम निकलता है। लेकिन जब भी इसकी वेकेंसी निकले तो आप इसके लिए एक बार कोशिश जरूर कर सकते हैं।

यहां आपको सैलरी काफी अच्छी मिलेगी। आरबीआई ग्रेड बी ऑफिसर बांहे के लिए आपकी उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच होना चाहिए। हालांकि SC ओर ST को 5 साल तथा OBC को 3 साल की छूट भी इसमें दी जाती है। 

इस जॉब को पाने के लिए आपके पास किसी मान्यता प्राप्त University या Collage से किसी विषय में 60% से अधिक Marks के सर्टिफिकेट होने चाहिए। जानकारी के लिए बता दें की इसकी परीक्षा को 3 चरणों में आयोजित किया जाता है। 

सोर्स – ब्लॉग कोश 

यह भी पढ़ें : लड़कों के लिए सबसे अच्छी नौकरी कौन सी है?

4. DRDO Scientists/ Engineers

DRDO (रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन) समय समय पर कुछ वेकेंसी निकालता रहता है। जिसमें भारत के काफी सारे योग्य विद्यार्थियों को अच्छी सैलरी वाली जॉब मिल जाती है। इस जॉब को पाने के लिए अनारक्षित श्रेणी के आपकी अधिकतम आयु 35 वर्ष तक होनी चाहिए। 

OBC के लिए 38 वर्ष और SC तथा ST वर्ग के लिए लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। DRDO में Scientist या Engineer बनना आपके लिए सबसे बेहतर नौकरी में से एक हो सकता है। अगर आप साइंस के विद्यार्थी है, तो आप यहां एक साइंटिस्ट बन सकते हैं।

वहीं अगर आप गणित के छात्र है तो आपको DRDO में इंजीनियर बनना चाहिए। डीआरडीओ में सैलरी भी काफी अच्छा दिया जाता है। यहां कितना सैलरी मिलता है उसका उतना खास जानकारी तो हमारे पास नहीं है। लेकिन इंटरनेट की कुछ साइट्स का दावा है की यहां भी अच्छी खासी सैलरी प्रदान की जाती है। 

5. IFS Officer

IFS का पूरा नाम Indian Forest Service है। जैसा कि इसके नाम से ही पता लगाया जा सकता है की यह भारतीय वन क्षेत्र की नौकरी है। IPS और IAS की तरह ही IFS Officer को भी एक सम्मानजनक नौकरी माना जाता है। इसमें आपको अच्छी सैलरी के साथ काफी सारे अन्य प्रकार के सुख-सुविधाएं भी मिलते हैं। 

भारतीय वन अधिकारी बनने हेतु आपको गणित, भौतिक विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूविज्ञान, पशु चिकित्सा विज्ञान, प्राणी विज्ञान और पशुपालन इंजीनियरिंग, वानिकी या कृषि इनमें से किसी एक विषय पर स्नातक होना पड़ेगा। 

इसके लिए आपकी उम्र 21 वर्ष से 32 वर्ष के बीच होना चाहिए। बता दें की एक IFS Officer की मंथली इनकम 60 हजार से लेकर 2.50 लाख तक होती है। वेतन आपको इसमें रैंक और कैटेगरी के हिसाब से दिया जाता है। वहीं विदेश में अगर आपका पोस्टिंग हो जाता है, तो आपको और भी ज्यारा सैलरी दिया जायेगा। 

सोर्स – ABP Live 

यह भी पढ़ें : भारत में कौन सी नौकरी की मांग है?

FAQs: 

1. किस जॉब में 2 लाख सैलरी प्रति माह है?

आईटी पेशेवर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, वकील, डॉक्टर, सी-लेवल अधिकारी, डेटा वैज्ञानिक, निवेश बैंकर आदि जैसे जॉब्स में 2 लाख या उससे अधिक की सैलरी आपको मिल सकती है। 

2. सबसे ज्यादा सैलरी वाली सरकारी नौकरी कौन सी है?

सबसे ज्यादा सैलरी IPS और IAS जैसे सरकारी नौकरियों में है।

निष्कर्ष (कौन सी सरकारी नौकरी प्रति माह 50000 वेतन देती है?)

तो दोस्तों, इस लेख में हमने आपको कौन सी सरकारी नौकरी प्रति माह 50000 वेतन देती है? के बारे में विस्तार से बताया है। ऊपर जितनी भी नौकरियां हैं उनमें आपको 50 हजार या इससे ज्यादा मंथली वेतन मिलेगा।  

हांलकी इसके अलावा और भी कई सारे जॉब्स है, मगर हमने आपको केवल 5 ही जॉब्स के बारे में बताया है। जिनकी मांग फिलहाल अच्छा खासा है। बता दें की इन जॉब्स की डिमांड में लगातार वृद्धि हो रही है। जिसके चलते वेतन में भी बढ़ोतरी देखी जा सकती है। 

अगर आपके मन में कुछ डाउट है या कुछ सवाल है, तो आप हमसे कॉमेंट करके पूछ सकते हैं। हम आपकी सहायता करने की कोशिश जरूर करेंगे। साथ ही इस पोस्ट को शेयर भी करें ताकि अन्य लोग भी कौन सी सरकारी नौकरी प्रति माह 50000 वेतन देती है? के बारे में जान सके। 

इन्हें भी पढ़ें :

Leave a comment